'सेकुलरिज्म' पर शिवसेना ने याद दिलाई बालासाहेब ठाकरे की पुरानी 'मांग'
मुंबई। महाराष्ट्र में सीएम पद को लेकर खींचतान के बाद भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना के बीच तीन दशक पुराना गठबंधन टूट गया है। बीजेपी के साथ मिलकर चुनाव लड़ने वाली शिवसेना अब कांग्रेस-एनसीपी के साथ मिलकर सरकार बनाने की तैयारी कर रही है। इसके बाद से 'सेकुलरिज्म' को लेकर बहस छिड़ी हुई है। ऐसी खबरें भी आई हैं कि एनसीपी-कांग्रेस के साथ शिवसेना के गठबंधन में सबसे बड़ा पेंच यहीं पर फंसा हुआ है, जिसपर अब पार्टी के नेता संजय राउत ने प्रतिक्रिया दी है।

बालासाहेब ठाकरे की मांग की दिलाई याद
शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि देश और संविधान 'सेकुलर' शब्द पर काम करते हैं। उन्होंने कहा, 'आज भी, जब किसानों को राहत दी जाती है या युवाओं को नौकरी दी जाती है, तो यह धर्म या जाति के आधार पर नहीं दिया जाता है।' संजय राउत ने सेकुलरिज्म को लेकर छिड़ी बहस पर कहा कि बालासाहेब ठाकरे देश के शायद एकमात्र ऐसे नेता थे जिन्होंने अदालतों में पवित्र ग्रंथों पर हाथ रखकर शपथ लेना बंद करने की मांग की थी। उन्होंने कहा था कि इसके बजाय संविधान पर हाथ रखकर शपथ लिया जाना चाहिए।'

सेकुलरिज्म हो सकता है साझा कार्यक्रम का आधार
दरअसल, शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी के साथ सरकार बनाने की कोशिश में जुटी है। इसको लेकर पिछले कई दिनों से एनसीपी और कांग्रेस के बीच आपस में बातचीत हो रही है। ऐसी खबरें आई हैं कि 'सेकुलरिज्म' को न्यूनतम साझा कार्यक्रम का आधार बनाया जा सकता है, क्योंकि कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन ने इस मुद्दे पर अपना रुख कमजोर नहीं किया है। ऐसे में, शिवसेना अपने नए सहयोगियों को समायोजित करने के लिए इसके साथ जा सकती है। संजय राउत ने कहा कि सरकार बनाने को लेकर जल्द ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा। हालांकि, राउत ने पावर शेयरिंग को लेकर किसी तरह की प्रतिक्रिया नहीं दी।

महाराष्ट्र में सरकार बनाने की कोशिशें जारी
21 अक्टूबर को हुए महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा-शिवसेना के गठबंधन ने क्रमशः 105 और 56 सीटों पर जीत दर्ज कर बहुमत हासिल किया था। जबकि कांग्रेस और एनसीपी ने क्रमशः 44 और 54 सीटें जीती थीं। लेकिन नतीजे आने के बाद शिवसेना ने बीजेपी के सामने 50-50 फॉर्मूला रख दिया, जिसको लेकर दोनों दलों के बीच खींचतान बढ़ने लगी। इसी के बाद से राज्य में सरकार बनाने को लेकर उठापटक जारी है।
-
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
'जो डर गया, समझो मर गया'- Raghav Chadha को लेकर AAP ने खोला मोर्चा, आतिशी-सौरभ भारद्वाज ने गिनवाईं गलतियां -
Silver Rate Today: चांदी क्रैश, एक झटके में ₹10,901 सस्ती, अब इस दाम पर बिक रहा है 100 ग्राम,1kg सिल्वर -
IPL 2026: 'धोनी के साथ मेरा रिश्ता एक दाग', कौन हैं Lakshmi Rai जिसने MS संग रिलेशन को बताया जिंदगी की गलती? -
Weather: दिल्ली में अगले 72 घंटे भारी, नोएडा-गुरुग्राम के लिए भी IMD का अलर्ट, चेक करें अपने इलाके का मौसम -
Seema Haider Kids: सीमा हैदर ने छठी औलाद का रखा ऐसा नाम, पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची! 5 बच्चों की क्या पहचान? -
BJP लिस्ट से बाहर ‘सिंघम’ Annamalai! क्यों नहीं मिला टिकट? ‘साउथ फेस’ गायब होने के पीछे ये है अंदर की कहानी -
IPL के बीच स्टार क्रिकेटर की एक्स-गर्लफ्रेंड गिरफ्तार, महंगी पड़ी 9 लाख की गोल्ड चैन! कहा- मुझसे गलती हो गई -
Mumbai Gold Silver Rate Today: 'गुड फ्राईडे' पर सोना-चांदी ने किया हैरान, कहां पहुंचा मुंबई में भाव? -
'खामोश करवाया गया हूं', राघव चड्ढा का बड़ा बयान, AAP में दरार आई खुलकर सामने! क्या अब BJP में जाएंगे MP? -
'मैंने पापा से कहा था ये ठीक नहीं है', युवराज सिंह ने क्रिकेट के दो दिग्गजों से क्यों मांगी माफी?












Click it and Unblock the Notifications