शिवसेना का बीजेपी पर हमला, राफेल डील को बताया बोफोर्स घोटाले का 'बाप'
नई दिल्ली। भाजपा गठबंधन की सहयोगी पार्टी शिवसेना ने एक बार फिर मोदी सरकार पर हमला बोला है। शिवसेना के वरिष्ठ नेता और सांसद संजय राउत ने रविवार को राफेल सौदे को बोफोर्स का बाप बता दिया। उन्होंने कहा कि इस सौदे के खिलाफ बार-बार बोलने से देश की राजनीति में राहुल गांधी का महत्व बढ़ा है। राउत ने भाजपा के उन आरोपों को हास्यास्पद बताया। जिसमें सौदे को लेकर राहुल गांधी द्वारा की जा रही आलोचना को बीजेपी ने पाकिस्तान की भाषा बोलने और उसकी मदद करने का आरोप लगाया था।

राफेल बोफोर्स का बाप है
पार्टी के मुखपत्र 'सामना' में राउत ने कहा कि जिन लोगों ने बोफोर्स सौदे में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के रिश्तेदार पर 65 करोड़ की घूस लेने का आरोप लगाया था वे अब सत्ता में हैं। आज उन पर राफेल विमान सौदे में 700 करोड़ रुपये की घूस लेने का आरोप है। राफेल बोफोर्स का बाप है। राफेल डील पर फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद के दावों को लेकर बीजेपी पर निशाना साधते हुए संजय राउत कहा कि, पूर्व फ्रांसीसी राष्ट्रपति को कांग्रेस अध्यक्ष का समर्थक कहा जाएगा या उन्हें एक राष्ट्र विरोधी करार दिया जाएगा।

हर विमान पर 1000 करोड़ दलाली खाई
शिवसेना नेता ने कहा, प्रश्न यह नहीं है कि अनिल अंबानी को लड़ाकू विमान बनाने का कॉन्ट्रेक्ट दिया गया बल्कि प्रत्येक विमान के पहले की मूल्य 527 करोड़ की जगह मोदी सरकार वहीं विमान 1570 करोड़ में खरीदे। इसका मतलब उन्होंने अनिल अंबानी के की जेब में सीधे-सीधे प्रति विमान एक हजार करोड़ की दलाली दे दी। इसके साथ ही राउत ने बीजेपी के उन आरोपों को हास्यास्पद करार दिया कि सौदे को लेकर गांधी द्वारा की जा रही आलोचना पाकिस्तान की भाषा बोलने और उसकी मदद करने सरीखा है।

राहुल का भारतीय राजनीति में कद बढ़ा है
संजय राउत ने कहा कि, यही आरोप बोफोर्स सौदे (1980 के दशक के आखिरी वर्षों में) के दौरान कांग्रेस के खिलाफ लगाए गए थे। क्या तब इससे पाकिस्तान की मदद नहीं हो रही थी? जो सत्ता में हैं वे बोफोर्स को एक घोटाला मानते हैं। हालांकि वे यह मानने को तैयार नहीं कि राफेल भी एक घोटाला है। राउत ने कहा कि, देश में केवल राहुल गांधी राफेल डील के खिलाफ बोल रहे है, जबकि बाकी सभी राजनीतिक दल खामोश हैं। इससे राहुल का भारतीय राजनीति में कद बढ़ा है।
-
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी होने लगा महंगा, गोल्ड 6000 और सिल्वर के 10,000 बढ़े भाव, अब ये है रेट -
Nitish Kumar का मास्टरस्ट्रोक! राज्यसभा गए पर CM पद पर अब भी सस्पेंस! 14 अप्रैल के बाद बिहार को मिलेगा नया CM? -
राजस्थान रॉयल्स की 13,500 करोड़ की डील रुक गई? बॉम्बे हाई कोर्ट में जीत से राज कुंद्रा ने पलटा गेम -
Gold Rate Today: रामनवमी पर एक दिन में ₹4,900 उछला सोना,ये है आपके शहर में 22K-18K का ताजा रेट -
Petrol Diesel Crisis: भारत के पास कितने दिनों का पेट्रोल-डीजल और LPG? किसके पास सबसे ज्यादा और कहां खड़े हम? -
IPL 2026: विराट कोहली की RCB का बदलेगा नाम? 16,700 करोड़ की डील के बाद अनन्या बिड़ला ने दिया जवाब! -
'ये मेरा आखिरी वीडियो है, मुझे कुछ भी हो सकता है', क्यों रोए सनोज मिश्रा? Monalisa को लेकर सामने रखा ऐसा सच












Click it and Unblock the Notifications