चुनावी राज्यों में विपक्षी नेताओं के फोन टैप हो रहे, मुझे अखिलेश यादव की चिंता: संजय राउत
मुंबई, 05 मार्च: राज्यसभा सांसद और शिवसेना के नेता संजय राउत ने कहा है कि देश के जिन पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं, वहां विपक्षी नेताओं के फोन टैप किए जा रहे हैं। राउत ने भाजपा और केंद्र सरकार पर दूसरे दलों के नेताओं के फोन सुनने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में ये किया गया था, अब गोवा में यही सामने आया है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव के साथ भी ये हो रहा होगा, ऐसा मुमकिन है।

संजय राउत ने कहा है, जिस तरह से महाराष्ट्र के नेताओं के फोन टैप किए गए, वही पैटर्न गोवा में दोहराया जा रहा है। वहां सुदीन धवलीकर, विजय सरदेसाई, दिगंबर कामत और गिरीश चोंकर के कॉल टैप किए जा रहे हैं। देश जानना चाहता है कि रश्म कौन, जो गोवा में टैपिंग के पीछे है।
बहुत से नेताओं के फोन टैप हो रहे हैं
Recommended Video
राउत ने केंद्र सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा, इस देश में जो विपक्ष के नेता हैं और खासकर जहां-जहां चुनाव हो रहे हैं वहां के बहुत से नेताओं के फोन टैप किए जा रहे हैं। कल ही गोवा में कांग्रेस की ओर से फोन टैप मामले में जनता को बड़ी जानकारी मिली है। इससे पहले महाराष्ट्र में भी ऐसा ही हुआ था, जो ऑन रिकॉर्ड है। गोवा में भी यही महाराष्ट्र पैर्टन चल रहा है।
संजय राउत ने महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और गोवा में बीजेपी के चुनाव प्रभारी देवेंद्र फडणवीस की ओर इशारा करते हुए कहा, ये संयोग की बात है कि उस समय जो महाराष्ट्र के नेता थे वो गोवा के प्रभारी हैं। फोन टैपिंग शायद उत्तर प्रदेश में भी चल रहा होगा, मुझे अखिलेश यादव की भी चिंता है।
राउत ने आगे कहा कि महाराष्ट्र में महा विकास आघाडी सरकार बनते ही ये शुरू हो गया था। उसी वक्त मेरा और एकनाथ खडसे जैसे नेताओं का फोन दो महीने तक टैप किया गया था। इसको लेकर मुंबई कोलाबा पुलिस स्टेशन में केस भी दर्ज किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications