बैन हटने के बाद पहली बार 'उड़े' शिवसेना सांसद रवींद्र गायकवाड़, एयर इंडिया से किया सफर

23 मार्च को शिवसेना सांसद रवींद्र गायकवाड़ को हवाई यात्रा करने से प्रतिबंधित कर दिया गया था।

नई दिल्ली। महाराष्ट्र के उस्मानाबाद से शिवसेना के सांसद रवींद्र गायकवाड़ को आखिरकार 'उड़ने' में सफलता हासिल हो गई। एयर इंडिया के अधिकारी से बदतमीजी करने के आरोप में हवाई यात्राओं से बैन लगने के बाद गुरुवार को उन्होंने पहली उड़ान भरी।

गायकवाड़ ने बैन हटने के बाद पहली हवाई यात्रा हैदराबाद से दिल्ली तक की। उनके करीबी ने बताया कि गायकवाड़ ने बिजनेस क्लास में यह सफर तय किया।

Shiv Sena MP Ravindra Gaikwad flies Air India(Hyderabad to Delhi) for the first time since assaulting an AI staff member last month.

बता दें कि 8 अप्रैल को एयर इंडिया समेत अन्य प्राइवेट एयरलाइन्स कंपनियों ने उन पर से बैन हटाया था। इससे पहले बुधवार को एयर इंडिया ने दिल्ली पुलिस को पत्र लिखा था। एयर इंडिया के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली पुलिस को लिखे पत्र में कहा गया था कि क्यों रवींद्र गायकवाड़ के खिलाफ कोई कदम नहीं उठाया गया?

तब लगा था बैन

इससे पहले 23 मार्च को हुए विवाद के बाद से शिवसेना सांसद को एयर इंडिया समेत दूसरी एयरलाइंस ने बैन कर दिया था। इसी मसले पर खुद शिवसेना सांसद रविंद्र गायकवाड़ ने लोकसभा में अपना पक्ष रखा था। गायकवाड़ ने कहा था कि एयरलाइन्स ने कैसा दुर्व्यवहार किया ये सबके सामने है।

गायकवाड़ ने कहा था कि मेरा क्या गुनाह है? बिना जांच के मीडिया ट्रायल चल रहा है। शिवसेना सांसद रविंद्र गायकवाड़ ने कहा कि जनता के प्रतिनिधि के साथ बुरा बर्ताव किया गया। एयर इंडिया के अधिकारी ने मुझे धक्का दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+