विधायकों की परेड में शिवसेना के विधायकों ने सोनिया गांधी के नाम की ली शपथ: BJP
मुंबई। महाराष्ट्र के सियासी ड्रामे में आज वो सब देखने को मिला, जिसे आज से पहले देश की राजनीति में कभी नहीं देखा गया। आज एनसीपी-शिवसेना और कांग्रेस के 162 विधायको की होटल ग्रैंड हयात में परेड कराई गई। इस परेड की अहम बात यह थी कि इसमे तमाम विधायकों ने भाजपा के साथ नहीं जाने की शपथ ली। यही नहीं इन विधायकों ने अपने-अपने नेताओं की शपथ ली थी। वहीं भाजपा ने आरोप लगाया कि शिवसेना केे विधायकों ने सोनिया गांधी के नाम की शपथ ली।
Recommended Video

शिवसेना पर बरसी भाजपा
शिवसेना की राजनीति का आधार कांग्रेस का विरोध और हिंदुत्व के एजेंडा रहा है। लेकिन जिस तरह से भाजपा ने आरोप लगाया कि आज तमाम शिवसेना के विधायकों ने सोनिया गांधी के नाम की शपथ ली उसने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। भाजपा नेता आशीष शेल्लार ने शिवसेना के मुखिया उद्धव ठाकरे पर तीखा हमला किया है। उन्होंने कहा कि आज उद्धव-आदित्य ठाकरे ने सोनिया गांधी की शपथ लेकर बाला साहब ठाकरे का अपमान किया है। शेल्लार ने कहा कि फोटोग्राफर आपका, फोटो आपकी लेकिन फाइनल तस्वीर हमारी होगी।

शरद पवार का भाजपा पर तीखा हमला
बता दें कि आज ग्रैंड हयात में तीनों ही दलों के विधायक परेड में शिरकत करने पहुंचे थे। इस दौरान एनसीपी मुखिया शरद पवार, शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे, मल्लिकार्जुन खड़गे सहित कई बड़े नेता मौजूद थे। इस दौरान भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए शरद पवार ने कहा कि यहां पर हम महाराष्ट्र की जनता के लिए एकजुट हुए हैं। प्रदेश में बिना बहुमत वाली सरकार का गठन हुआ है। कर्नाटक, गोवा, मणिपुर में भाजपा के पास बहुमत नहीं था, लेकिन फिर भी भाजपा ने यहां सरकार बनाई। हमे बहुमत साबित करने में कोई दिक्कत नहीं होगी। जिन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है वह आदेश जारी नहीं कर सकतेहैं। फ्लोर टेस्ट के दिन मैं 162 से अधिक विधायक लेकर आउंगा। यह गोवा नहीं है, महाराष्ट्र है।

उद्धव का बड़ा बयान
इस दौरान उद्धव ठाकरे ने कहा कि हम यहां सिर्फ सत्ता के लिए नहीं आए हैं, हम कई सालों के लिए एक साथ आएं हैं। 25 साल से हम आपके (भाजपा) साथ थे आपको समझ नहीं आया, अब हम बताएंगे कि शिवसेना क्या हैं। वहीं विधायकों की परेड में अशोक चव्हाण ने कहा कि हम यहां पर सिर्फ 162 नहीं बल्कि 162 से अधिक हैं। हम सभी लोग सरकार का हिस्सा होंगे। मैं सोनिया गांधी का शुक्रिया अदा करता हूं जिन्होंने भाजपा को रोकने के लिए इस गठबंधन की अनुमति दी। राज्यपाल को हमे सरकार बनाने के लिए न्योता देना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications