शिवसेना विधायक की पीएम को चिट्ठी, राम मंदिर ट्रस्ट में हमारी पार्टी का भी सदस्य हो

नई दिल्ली। शिवसेना के विधायक प्रताप सरनाइक ने पीएम नरेंद्र मोदी से मांग की है कि राम मंदिर ट्रस्ट में उनकी पार्टी का भी एक सदस्य शामिल किया जाए। सरनाइक ने नरेंद्र मोदी को लिखी चिट्ठी में कहा है, राम मंदिर ट्रस्ट में एक शिवसेना के सदस्य को नामित किया जाए, क्योंकि राम मंदिर आंदोलन में शिवसेना ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था। सरनाइक ने पीएम से कहा है कि राम मंदिर आंदोलन के दौरान बाल ठाकरे के नेतृत्व में शिवसेना ने जो हिस्सेदारी की थी, उसको देखते हुए ये फैसला किया जाए।

शिवसेना प्रताप सरनाइक, Shiv Sena MLA Pratap Sarnaik, Narendra Modi, Shiv Sena, Ram Mandir Trust, ram mandir, ayodhya, शिवसेना, राम मंदिर ट्रस्ट, राम मंदिर, अयोध्या

बता दें कि बीते महीने सरकार ने अयोध्या में राम मंदिर ट्रस्ट के गठन की घोषणा की थी। ट्रस्ट में 15 सदस्य हैं, ट्रस्ट की शुरुआती बैठकें भी हो चुकी हैं। रामजन्म भूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास ट्रस्‍ट के अध्यक्ष-प्रबंधक बनाए गए हैं। वहीं विश्व हिंदू परिषद के चंपत राय को महासचिव चुना गया है। नृपेंद्र मिश्र को कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

ट्रस्ट के अन्य सदस्यों में महंत नृत्यगोपालदास, चंपत राय, महंत गोविंद गिरि कोषाध्यक्ष-नृपेंद्र मिश्र, के. परासरन, जगतगुरु स्वामी वासुदेवानंद, जगतगुरु स्वामी, उडुपी-युगपुरुष परमानंद, डॉ. अनिल मिश्रा, विमलेंदु मोहन प्रताप मिश्रा, महंत धीरेंद्र दास, अयोध्या डीएम अनुज कुमार झा और उत्तर प्रदेश के अतिरिक्त मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी शामिल हैं।

शिवसेना उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर को लेकर लगातार अपनी बात रखती रही है। शिवसेना प्रमुख और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे सात मार्च को अयोध्या का दौरा भी करने वाले हैं। 7 मार्च को अयोध्या जाकर रामलला का दर्शन करेंगे। पिछले साल भी उद्धव ठाकरे ने अयोध्या में रामलला के दर्शन किए थे। अब शिवसेना विधायक ने चिट्ठी लिखकर पार्टी के कम से कम एक सदस्य को ट्रस्ट में शामिल करने को कहा है। हालांकि अभी पार्टी के किसी अन्य नेता की तरफ से इस पर बयान नहीं आया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+