शिवसेना ने नेटफ्लिक्स के खिलाफ की शिकायत, भारत और हिन्दुओं को बदनाम करने का लगाया आरोप

मुंबई। शिवसेना ने भारत और हिन्दुओं को बदनाम करने का आरोप लगाते हुए नेटफ्लिक्स के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। मुंबई के एलटी मार्ग पुलिस स्टेशन में शिवसेना आईटी सेल के सदस्य रमेश सोलंकी की ओर से दर्ज शिकायत में उन्होंने कहा है कि सेक्रेड गेम्स, लैला और घोल सहित स्टैंडअप कॉमेडियन हसन मिन्हाज के शो का हवाला देते हुए नेटफ्लिक्स पर दुनिया भर में हिन्दुओं के खिलाफ दुष्प्रचार करने का आरोप लगाया है।

Shiv Sena filed complaint against Netflix for defaming Hindus and India

रमेश सोलंकी ने अपनी शिकायत में कहा है कि नेटफ्लिक्स भारत पर दिखाई जाने वाली लगभग सारी सीरीज वैश्विक अस्तर पर भारत को बदनाम करने की मंशा को दर्शाती है। इस तरह से यह प्लेटफॉर्म हिन्दूफोबिया के चलते देश की खराब छवि को दिखा रहा है। साथ में सोलंकी ने हिन्दुओं की भावनाएं आहत करने का भी आरोप लगाया है। उन्होंने नेटफ्लिक्स के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

रमेश सोलंकी ने कहा है कि मैं अधिकारियों से आग्रह करता हूं कि इस मामले पर नजर डाले और नेटफ्लिक्स टीम को समन भेजने से लेकर उनका लाइसेंस रद्द करने तक जो भी जरूरी कदम उचित लगे वह उठाया जाए। बता दें कि नेटफ्लिक्स इंटरनेट पर सबसे लोकप्रिय भुगतान स्ट्रीमिंग सेवाओं मे से एक है। जिसका उपयोग आप अपने कंप्यूटर, टीवी या मोबाइल डिवाइस पर विभिन्न फिल्मों और टीवी के धारावाहिक स्ट्रीम कर सकते हैं।

आपको ये भी बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है जब नेटफ्लिक्स को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई है। इससे पहले भी नेटफ्लिक्स को कुछ देशों में विरोध का सामना करना पड़ा है। अब देखना है कि मुबई पुलिस नेटफ्लिक्स के खिलाफ कोई एक्शन लेती है या नहीं।

यह भी पढ़ें- फिर पानी-पानी मुंबई, लोग परेशान, IMD ने जारी किया Orange Alert

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+