'हिंदू पत्नी-मुस्लिम पति' पासपोर्ट विवाद में बोली शिवसेना, सरकार मुस्लिमों को खुश कर रही

नई दिल्ली। शिवसेना लखनऊ के पासपोर्ट विवाद में आरोपी बताए जा रहे अधिकारी विकास मिश्रा के समर्थन में उतर गई है। हाल ही में लखनऊ के एक पति-पत्नी ने पासपोर्ट अधिकारी पर आरोप लगाया था कि अलग-अलग धर्म के होने की वजह से उनके साथ बदसलूकी की गई। मामले के चर्चा में आने के बाद अधिकारी का ट्रांसफर कर दिया गया।

issued to an inter faith couple

अनिल सिंह के नेतृत्व में शिवसेना का एक डेलीगेशन शनिवार को लखनऊ पहुंचा और उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक से मुलाकात की। शिवसेना ने कहा कि सरकार मुस्लिमों को खुश करने की कोशिश कर रही है, ये देश की सुरक्षा का मामला है। विकास मिश्रा का ट्रांसफर किया गया, जबकि वो अपना काम कर रहे थे। शिवसेना ने कहा कि वो विकास को सम्मानित करेंगे।

गुरुवार को तनवी सेठ और उनके पति अनस सिद्दीकी ने विकास मिश्रा पर बदसलूकी का आरोप लगाया था। उन्होंने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को ट्वीट करते हुए बताया था कि मिश्रा ने उनसे अपना सरनेम बदलने के लिए कहा। इतना ही नहीं, तनवी ने मिश्रा पर जोर-जोर से चिल्लाने का भी आरोप लगाया और बताया कि उन्होंने अनस को अपना धर्म छोड़ हिंदू धर्म अपनाने के लिए कहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+