PM मोदी के 'रेनकोट' वाले बयान पर भड़के उद्धव ठाकरे, कहा- आपने तो बिना साबुन के झाग निकाला
उद्धव ठाकरे ने कहा कि पहले बीजेपी में अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी जैसे चेहरे थे। अब पार्टी सिर्फ गुंडों का चेहरा बन कर रह गई है।
मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'रेनकोट' वाले बयान पर शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने बिना साबुन के झाग पैदा कर दिया है। ठाकरे ने कहा, 'भले ही वो रेनकोट पहनते थे, (पूर्व प्रधानमंत्री) मनमोहन सिंह कम से कम पानी का इस्तेमाल करके तो नहाते थे। लेकिन आप (मोदी) तो देश में किसी को भी पानी से नहीं नहाने दे रहे हैं। आपने तो बिना साबुन के झाग पैदा कर दिया है।' ठाकरे ने नोटबंदी की वजह से आम जनता को हुई परेशानियों को उठाते हुए प्रधानमंत्री पर निशाना साधा।

घोटालों के बावजूद साफ छवि पर निशाना

'अच्छा हुआ कि गठबंधन नहीं है'

'बीजेपी में अब सिर्फ गुंडों के चेहरे दिखते हैं'

'फडनवीस ने मुंबई और पटना दोनों का अपमान किया'
शिवसेना प्रमुख ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस पर निशाना साधा। फडनवीस ने कहा था कि मुंबई विकास में मामले में पटना से कम नहीं था। उन्होंने कहा, 'मुंबई किसी भी शहर से ज्यादा विकसित और प्रगतिशील है। लेकिन पटना भी पिछड़ा शहर नहीं है। उन्होंने (फडनवीस) ने मुंबई और पटना दोनों का अपमान किया है। केंद्र को मिलने वाले टैक्स में मुंबई का सबसे बड़ा योगदान है। इस साल मुंबईवासियों की जेब से सरकार को 2 लाख करोड़ टैक्स मिला है।'












Click it and Unblock the Notifications