शिवसेना से गठबंधन पर BJP नेता का बयान, 'इंतजार कीजिए, कभी भी अच्छी खबर आ सकती है'

शरद पवार के शिवसेना से किनारा करने के बाद अब भाजपा के दिग्गज नेता ने सरकार को लेकर बड़ा बयान दिया है।

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में चल रहे सियासी घमासान के बीच एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने साफ कर दिया है कि वो शिवसेना के साथ गठबंधन कर सरकार नहीं बनाएंगे। शरद पवार ने कहा कि महाराष्ट्र की जनता ने भाजपा और शिवसेना को सरकार बनाने के लिए जनादेश दिया है, इसलिए वो दोनों मिलकर सरकार बनाएं। पवार ने यह भी कहा कि उनकी पार्टी विपक्ष में ही बैठेगी। शरद पवार के बयान के बाद अब एक बार फिर भाजपा-शिवसेना के बीच सरकार गठन की हलचल तेज हो गई है। इस बीच महाराष्ट्र के वित्त मंत्री और भाजपा नेता सुधीर मुंगंटीवार ने शिवसेना के साथ सरकार बनाने को लेकर बड़ा बयान दिया है।

'कितना भी प्रयास करें, पानी को अलग नहीं कर सकते'

'कितना भी प्रयास करें, पानी को अलग नहीं कर सकते'

सुधीर मुंगंटीवार ने मुंबई में मीडिया से बात करते हुए कहा, 'आप कितना भी प्रयास करें, लेकिन आप पानी को अलग नहीं कर सकते। शिवसेना और भाजपा साथ-साथ हैं। आज हमारे बीच किसानों के मुद्दे पर एक अच्छी बैठक हुई। हमें खबर का इंतजार करना चाहिए, कभी भी अच्छी खबर मिल सकती है।' आपको बता दें कि सुधीर मुंगंटीवार भारतीय जनता पार्टी के विधायक हैं और महाराष्ट्र सरकार में 2014 से वित्त एवं योजना और वन विभाग मंत्रालय संभाल रहे हैं। इससे पहले बुधवार सुबह ही शिवसेना सांसद संजय राउत ने एनसीपी प्रमुख उद्धव ठाकरे से मुलाकात की थी, जिसके बाद दोनों दलों के बीच गठबंधन की अटकलें लगाई जाने लगीं।

'शिवसेना-एनसीपी की सरकार का सवाल ही नहींं'

'शिवसेना-एनसीपी की सरकार का सवाल ही नहींं'

हालांकि शिवसेना सांसद संजय राउत से मुलाकात के एक घंटे बाद ही प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए शरद पवार ने कहा कि वो शिवसेना के साथ कोई गठबंधन नहीं करेंगे। शरद पवार ने कहा, 'शिवसेना और एनसीपी की सरकार का सवाल ही कहां है? भाजपा और शिवसेना पिछले 25 सालों से साथ हैं। आज नहीं तो कल वो दोनों फिर से साथ आ जाएंगे। मेरे पास अभी इस मामले पर कहने के लिए कुछ नहीं है। भाजपा और शिवसेना को जनता का जनादेश मिला है, इसलिए उन्हें जल्द से जल्द सरकार बनानी चाहिए। हमें जनता ने विपक्ष की भूमिका निभाने के लिए अपना जनादेश दिया है। केवल एक ही विकल्प है कि भाजपा और शिवसेना साथ मिलकर सरकार बनाएं। राष्ट्रपति शासन से बचने के लिए इसके अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं है।'

'राज्यसभा सत्र को लेकर मिले संजय राउत'

'राज्यसभा सत्र को लेकर मिले संजय राउत'

शिवसेना सांसद संजय राउत के साथ मुलाकात को लेकर शरद पवार ने कहा, 'संजय राउत ने आज मुझसे मुलाकात की और आगामी राज्यसभा सत्र के बारे में चर्चा की। कुछ ऐसे मुद्दे हैं जिन पर हमने चर्चा की, जिनके बारे में हम एक समान रुख अपना सकते हैं।' वहीं किसानों के मुद्दे पर शरद पवार ने कहा, 'केंद्र को उन किसानों की मदद करनी चाहिए, जिनकी फसलें बारिश के कारण बर्बाद हो गई हैं। मैंने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और महसूस किया कि किसानों को राहत दी जानी चाहिए। दूसरा मुद्दा ये है कि बीमा कंपनियां किसानों को फसलों के नुकसान के लिए भुगतान नहीं कर रही है, वित्त मंत्रालय को इस मामले में हस्तक्षेप करना चाहिए।

शिवसेना '50-50' फॉर्मूले पर अड़ी

शिवसेना '50-50' फॉर्मूले पर अड़ी

वहीं, शिवसेना सांसद संजय राउत ने बुधवार को ट्वीट करते हुए कहा, 'जो लोग कुछ भी नहीं करते हैं, वो कमाल करते हैं...।' संजय राउत के इस ट्वीट को भाजपा के साथ चल रही शिवसेना की तकरार से जोड़कर देखा जा रहा है। इस ट्वीट के बाद संजय राउत ने शरद पवार से मुलाकात की। वहीं, मीडिया से बात करते हुए बुधवार को संजय राउत ने कहा, 'भाजपा के साथ हम केवल उस प्रस्ताव पर चर्चा करेंगे, जिसपर हमने विधानसभा चुनाव से पहले सहमति व्यक्त की थी। अब किसी भी नए प्रस्ताव की अदला-बदली नहीं की जाएगी। भाजपा और शिवसेना ने चुनावों से पहले सीएम के पद को लेकर एक समझौता किया था और उसके बाद ही हम चुनाव में गठबंधन के लिए आगे बढ़े।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+