अब शर्टलेस सलमान खान ने कहा - Coronavirus से बचना है तो करो 'नमस्ते' और 'सलाम'

नई दिल्‍ली। चीन के बाद दुनियाभर में फैलते जा रहे 'कोरोना वायरस' ने अब भारत में भी खलबली पैदा कर दी है, दिल्ली-एनसीआर में नए मामले सामने आने के बाद केंद्र और दिल्ली सरकार की हरकत तेज हो गई है। कुल 29 मामले पॉजिटिव पाए गए हैं, हालांकि स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि चिंता करने की जरूरत नहीं है लेकिन सावधान रहने की जरूरत है, क्योंकि ये वायरस एक-दूसरे के संपर्क में आने से फैलता है।

'Coronavirus से बचना है तो करो नमस्ते और 'सलाम'

'Coronavirus से बचना है तो करो नमस्ते और 'सलाम'

इस घातक वायरस पर अब बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान ने भी प्रतिक्रिया दी है, उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट डालते हुए लिखा है, 'नमस्कार...हमारी सभ्यता में नमस्ते और सलाम है! जब कोरोनावायरस खत्म हो जाए तब हाथ मिलाओ और गले लगो, सलमान ने जो पोस्ट शेयर की है, उसमें वो शर्टलेस हैं, वो तस्वीर जिम की है। सलमान की इस पोस्ट पर काफी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

कोरोना वायरस शारीरिक संपर्क से फैल रहा है

कोरोना वायरस शारीरिक संपर्क से फैल रहा है

दरअसल, कोरोना वायरस शारीरिक संपर्क से फैल रहा है इसलिए लोग अभिनंदन करने के लिए एक-दूसरे से हाथ मिलाकर 'हैलो' नहीं कर रहे हैं, वे अब दूर से ही 'नमस्ते' कर रहे हैं। सलमान से पहले मशहूर फिल्म अभिनेता अनुपम खेर ने भी सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी करके लोगों से अपील की है कि वो कुछ दिनों तक लोगों से ना तो हाथ मिलाएं और ना ही गले मिले बल्कि 'नमस्ते' करके एक-दूसरे को ऊर्जावान करें।

कोरोना वायरस से बचने के लिए इन बातों का रखें खास ख्याल

  • कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए हाथ को करीब 20 सेकेंड तक धोएं।
  • हाथों से बैक्टीरिया साफ करने के लिए सेनेटाइजर का इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • इसके लिए अल्कोहल आधारित हैंड रब का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचिए।
नाक-मुंह पर रूमाल या टिशू पेपर रख लें

नाक-मुंह पर रूमाल या टिशू पेपर रख लें

  • जिन लोगों को खांसी या जुकाम हो, उनके संपर्क में ना आएं।
  • अपने नाक-मुंह और आंखों को बार-बार टच ना करें।
  • अगर आपको खांसी, जुकाम या बुखार हो तो तुरंत डॉक्टर के पास जाएं।
  • खांसते और छींकते समय नाक-मुंह पर रूमाल या टिशू पेपर रख लें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+