शिरडी बंद को लेकर साईं बाबा ट्रस्ट ने दी अहम जानकारी, श्रद्धालु सुनेंगे तो हो जाएंगे खुश
मुंबई।
भक्तों की हर समस्या दूर करने वाले शिरडी के साईं बाबा इन दिनों अपने जन्म स्थान को लेकर चर्चा में हैं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के एक बयान के बाद शिरडी के लोग उनसे नाराज हो गए हैं और इतिहास में पहली बार साईं बाबा के धाम (शिरडी) को अनिश्चितकालिन के लिए बंद करने का एलान किया था। इस घोषणा के बाद से शिरडी पहुंचने वाले हजारों भक्तों में निराशा और चिंता फैल गई थी। लेकिन शनिवार को शिरडी ट्रस्ट के पीआरओ ने श्रद्धालुओं की चिंता दूर करते हुए कहा कि मंदिर बंद नहीं रहेगा। id="toptextpromo"> id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'>Recommended Video

सीएम के एलान के बाद हुआ विवाद
दरअसल, सीएम अद्धव ठाकरे ने शिरडी से करीब 272 किलोमीटर दूर स्थित पाथरी गांव को साईं बाबा का जन्मस्थान बताते हुए उसके विकास के लिए 100 करोड़ रुपये की धनराशी जारी करने का ऐलान किया था। सीएम के इसी बयान से विवाद शुरू हो गया। शिडरी के लोगों का कहना है कि वो पाथरी के लिए आवंजिट राशि का विरोध नहीं कर रहे, लेकिन पाथरी को साईंबाबा का जन्मस्थल बताकर उसका विकास करना गलत है। सीएम के एलान के बाद नाराज शिरडी के लोगों ने इतिहास में पहली बार साईं धाम को अनिश्चित काल के लिए बंद रखने का ऐलान किया।

शिरडी ट्रस्ट ने श्रद्धालुओं को दी राहत
शिरडी के बंद होने की खबर से श्रद्धालुओं में चिंता पसर गई और साईं बाबा के दर्शन करने का सपना लिए हजारों लोग निराश हो गए। सरकार और शिरडी के बीच मध्यस्थता के लिए अब शिरडी ट्रस्ट आगे आया है। शिरडी ट्रस्ट के पीआरओ मोहन यादव ने शनिवार को यह स्पष्ट किया कि शिरडी आने वाले श्रद्धालुओं के लिए मंदिर खुला रहेगा। इसके अलावा मंदिर ट्रस्ट के सदस्य शनिवार शाम ग्रामीणों के साथ बैठक करेंगे।

इसलिए नाराज हैं शिरडीवासी
सीएम के बयान के बाद शिरडी के लोगों का कहना है कि साईं की जाति, उनके जन्मस्थल के बारे में किसी को कई जानकारी नहीं है। उन्होंने बिना किसी की धर्म और जाति के बारे में पूछे उनकी सेवा की। लोगों की सेवा करने वाले साईं शिरडी आकर बस गए। इस विवाद कौो लेकर सिरडी साई ट्रस्ट ने मंदिर रविवार से अनिश्चित काल के लिए बंदका फैसला किया गया है। वहीं शनिवार को एक सभा बुलाई गई है, जिसमें साईं ट्रस्ट के साथ-साथ शिरडी की गांववालें हिस्सा लेंगे। वही शिरडी के लोगों ने उद्धव ठाकरे के बयान पर आपत्ति जताते हपए कहा है कि पाथरी को लेकर अगर सरकार अपना फैसला वापस नहीं लेगी तो वो कोर्ट जाएंगे।
यह












Click it and Unblock the Notifications