Tonk : पाकिस्तान की बेटी नीता कंवर राजस्थान में बहू बनकर लड़ रही सरपंच का चुनाव, देखें वीडियो
टोंक। राजस्थान में इन दिनों पंचायती राज चुनाव 2020 हो रहे हैं। प्रथम चरण का मतदान 17 जनवरी को होना है। अंतिम दिन प्रत्याशियों ने प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी। प्रत्याशियों में टोंक जिले की नटवाड़ा ग्राम पंचायत में सरपंच पद के लिए चुनाव लड़ रही नीता कंवर सोडा चर्चा का विषय बनी हुई है। वजह है कि नीता पाकिस्तान में जन्मी। वहीं पली-बढ़ी और वर्तमान में राजस्थान की बहू हैं।

पांच माह पहले मिली भारत की नागरिकता
पाकिस्तान मूल की नीता कंवर नटवाड़ा ग्राम पंचायत के पूर्व ठिकानेदार और तीन बार सरपंच रह चुके लक्ष्मण करण की बहू। आठ साल पहले नीता सोडा की शादी लक्ष्मण करण के बेटे पुण्य प्रताप करण के साथ हुई थी। लंबी कानूनी प्रक्रिया के बाद पांच माह पहले सितंबर 2019 में भारत की नागरिकता हासिल हुई है।

भारत पढ़ने आई थी नीता
नीता पाकिस्तान में पैदा हुई। आठ साल पहले पढ़ने के मकसद से भारत आई थी। फिर टोंक जिले के नटवाड़ा ग्राम पंचायत प्रतिष्ठित परिवार की बहू बनकर यहीं की होकर रह गईं। इधर, सरपंच चुनाव 2020 में नटवाड़ा ग्राम पंचायत सरपंच की सीट महिला के लिए आरक्षित हो गई। ऐसे में नीता कंवर ने भी चुनाव में भाग्य आजमाने का फैसला लिया।

महल छोड़ ढाणी-ढाणी घूमकर मांग रही वोट
नीता कंवर के ससुराल वाले नटवाड़ा गढ़ के आलिशान महल में रहता है। चुनाव 2020 में मैदान में उतरने के कारण नीता कंवर ने गांव के घर-घर जाकर वोट मांगती नजर आईं। नीता बताती हैं कि उन्हें राजनीति में आने की प्रेरणा ससुर लक्ष्मण करण से मिली है। वहीं ग्रामीणों का स्नेह भी उन्हें सरपंच बनकर गांव का विकास करवाने के लिए प्रेरित किया है।

राजस्थान पंचायत चुनाव 2020 का पहला चरण
बता दें कि राजस्थान पंचायत चुनाव 2020 के पहले चरण के तहत 17 जनवरी को मतदान होगा। 2 हजार 726 ग्राम पंचायतों में मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण सम्पन्न करवाने के लिए गुरुवार को मतदान दलों को रवाना किया। पहले चरण में 17 हजार 242 प्रत्याशी सरपंच पद और 42 हजार 704 प्रत्याशी वार्ड पंच की दौड़ में है। राजस्थान के 31 जिलों में 36 सरपंच निर्विरोध चुन लिए गए हैं।
-
Hormuz Strait Crisis: ईरान का ‘टोल टैक्स' मॉडल, भारत की ऊर्जा सुरक्षा पर मंडरा रहा बड़ा खतरा? समझें पूरा खेल -
PM Kisan: राजस्थान के किसानों के लिए अलर्ट! 22वीं किस्त रुक गई तो अगली लिस्ट में पैसे पाने के लिए करें ये काम -
उत्तराखंड में किसकी लगेगी लॉटरी, मंत्रिमंडल विस्तार और दायित्वधारियों की लिस्ट का निकला शुभ मुहूर्त, जानिए कब -
आरईसी लिमिटेड और नेशनल टेस्ट हाउस के बीच समझौता, आरडीएसएस में गुणवत्ता व्यवस्था होगी मजबूत -
Iran America War: शशि थरूर की अध्यक्षता में संसदीय समिति की बैठक, किन-किन मुद्दों पर चर्चा -
LPG Cylinder: कमर्शियल गैस सिलेंडर पर सरकार का चौंकाने वाला फैसला, आज से बदल गए नियम! -
US Iran War Impact: LPG-Petrol के बाद ईरान बंद करेगा दुनिया का इंटरनेट? भारत में ये सेक्टर होंगे ठप! -
मौत से हुआ सामना? दुबई से हैदराबाद लौटीं सानिया मिर्जा, आपबीती सुनाते हुए बयां किया दर्द -
US Iran War: ईरान के हमलों के आगे बेबस Trump, हटाना पड़ा 100 साल पुराना कानून, अमेरिका में तेल-गैस की किल्लत? -
Iran Vs America: ईरान के बाद अब चीन पर कहर बनकर टूटेंगे ट्रंप! अमेरिकी रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप -
Parliament session: 'मोहब्बत हमसे, शादी मोदी से', राज्यसभा में बोले खड़गे, वायरल हुआ PM का रिएक्शन -
'वो मर्द शादीशुदा था, मैं उसके प्यार में पागल थी', फिर मिला ऐसा दर्द, 83 की उम्र में कुंवारी हैं ये एक्ट्रेस












Click it and Unblock the Notifications