परिवार संग शिरडी पहुंचीं शिल्पा शेट्टी, साई बाबा को चढ़ाया सोने का मुकुट, कीमत हैरान करने वाली, देखें Video

मुंबई। एक बार फिर से हिंदी सिनेमा की 'धड़कन' यानी की शिल्पा शेट्टी सुर्खियों में हैं, वजह इस बार उनका कोई फिटनेस मंत्र नहीं बल्कि उनकी पूजा है। दरअसल हाल ही में हिंदी सिनेमा की ये दिलकश अदाकारा शिल्पा शेट्टी कुंद्रा अपने पति राज कुंद्रा, मां सुनंदा शेट्टी, बहन शमिता शेट्टी और बेटा वियान कुद्रां के साथ शिरडी बाबा के दरबार में पहुंची थीं, जहां इन्होंने सोने का मुकुट अर्पित किया है। दर्शन की तस्वीरें खुद शिल्पा शेट्टी ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

 शिल्पा शेट्टी ने साई बाबा को चढ़ाया सोने का मुकुट

शिल्पा शेट्टी ने साई बाबा को चढ़ाया सोने का मुकुट

शिरडी की तस्वीरें शेयर करते हुए शिल्पा ने लिखा है कि सबकुछ देने के लिए धन्यवाद मेरे साईं। आप से मैंने विश्वास और धैर्य रखना सीखा है। मुझे और मेरे परिवार की आपने हमेशा रक्षा की है इसके लिए सिर आपके लिए श्रद्धा में हमेशा झुका रहता है। साई समाधि के 100 सालों को सेलिब्रेट कर रही हूं।

25 लाख है कीमत

25 लाख है कीमत

ऐसा कहा जा रहा है कि इस मुकुट का वजन तकरीबन 800 ग्राम और इसकी कीमत करीब 25 लाख रुपए है। इसमें कुछ रत्न भी जड़े हुए हैं। साईं दरबार में शिल्पा और उनका परिवार तकरीबन एक घंटे तक रहा और यहीं अपना लंच भी किया।

24 कैरेट गोल्ड की आइसक्रीम

24 कैरेट गोल्ड की आइसक्रीम

आपको बता दें कि इन दिनों रियलिटी शो 'सुपर डांसर चैप्टर 3' को जज करने वाली शिल्पा शेट्टी सोने की वजह से काफी चर्चित हैं, दरअसल अभी पिछले दिनों शिल्पा शेट्टी ने सोशल पर एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वो 24 कैरेट गोल्ड की आइसक्रीम खाते हुए नजर आ रही थीं।

कीमत 8948 रुपए

कीमत 8948 रुपए

ये तस्वीर हांगकांग की थी, गोल्ड आईसक्रीम में सिर्फ एक परत 24 कैरेट सोने की थी और उसकी कीमत 8948 रुपए थी। शिल्पा से इससे संबंधित एक वीडियो भी शेयर किया था, जिसे लाखों लोगों ने पसंद किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+