शिल्पा शेट्टी का पूरा परिवार हुआ कोरोना से ठीक, घर के सैनिटाइजेशन का वीडियो किया शेयर

शिल्पा शेट्टी का पूरा परिवार हुआ कोरोना से ठीक, घर के सैनिटाइजेशन का वीडियो किया शेयर

मुंबई, 23 मई: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी का पूरा परिवार और घर के लगभग सभी स्टाफ अब कोरोना वायरस से ठीक हो गए हैं। कोरोना से रिकवरी के बाद एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने अपने पूरे घर को सैनिटाइज करवाया है। जिसका वीडियो शिल्पा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। शिल्पा शेट्टी, उनका 9 साल का बेटा विहान और 1 साल की बेटी समीशा, पति राज कुंद्रा समेत सास-ससुर सभी लोग कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए थे। लेकिन इन लोगों ने अब कोरोना को मात दे दी है। इसके बाद शिल्पा ने अपने घर को सैनिटाइज करवाया है। 'धड़कन' स्टार शिल्पा ने अपने बेटे विहान के 9वें जन्मदिन के एक दिन के बाद घर में सैनिटाइजेशन करवाया है।

Shilpa Shetty

घर के सैनिटाइजेशन का वीडियो शेयर करते हुए शिल्पा ने लिखा है, ''कोविड से रिकवरी के बाद सैनिटाइजेशन... शुक्रिया @Reliable_Shield इस बेहतरीन सर्विस के लिए।' 7 मई 2021 को शिल्पा शेट्टी ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी देते हुए कहा था कि उनके बच्चे मां, पति, सास-ससुर और घर पर काम करने वाले लगभग सारे स्टाफ लगभग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके हमने सभी को अलग-अलग कमरों में आइसोलेट कर दिया है।

शिल्पा ने बताया था कि उनके परिवार के ये बहुत मुश्किल वक्त है। शिल्पा ने इसके साथ ही सभी लोगों को घर में रहने की सलाह दी थी। शिल्पा ने अपने फैन्स को प्यार और आर्शीवाद के लिए शुक्रिया कहा था।

कोरोना की वजह से ही शिल्पा शेट्टी इन दिनों सुपर डांसर शो में बतौर जज की भूमिक में नहीं आ रही हैं। फिल्मों के वर्क फ्रंट की बात करे तो शिल्पा जल्द ही फिल्म 'हंगामा 2' में नजर आएंगी। फिल्म 'हंगामा 2' 2003 में रिलीज हुई फिल्म हंगामा का सीक्वल है। इसके अलावा शिल्पा शेट्टी अपनी एक और फिल्म 'निकम्मा' में भी नजर आएंगी। इस फिल्म को डॉयरेक्टर शब्बीर खान ने किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+