अरविंद केजरीवाल के अनशन के ऐलान पर शीला दीक्षित बोलीं, ये मेरी समझ से परे

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए 1 मार्च से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठने के फैसले पर शीला दीक्षित ने हैरानी जताई है। दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और दिल्ली कांग्रेस की अध्यक्ष दीक्षित ने कहा है कि ये तो फैसला सिर्फ संसद कर सकती है, ऐसे में समझ से परे है कि केजरीवाल यह सब क्यों कर रहे हैं।

संसद का फिलहाल कोई सत्र नहीं

संसद का फिलहाल कोई सत्र नहीं

केजरीवाल ने धरने के ऐलान पर शीला दीक्षित ने कहा, दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने के संबंध में फैसला संसद में ही हो सकता है। फिलहाल संसद का कोई सत्र प्रस्तावित नहीं है ऐसे में वह दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर यह सब क्यों कर रहे हैं, मेरी समझ से परे है।

केजरीवाल एक मार्च से अनशन पर

केजरीवाल एक मार्च से अनशन पर

दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल 1 मार्च से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठने का ऐलान किय है। उन्होंने कहा है कि दिल्ली के साथ 70 सालों से अन्याय हो रहा है। ऐसे में दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाना जरूरी है और पूरी दिल्ली में आंदोलन की जरूरत है। इस बार आंदोलन दिल्ली को पूर्ण राज्य बनाए जाने के बाद ही खत्म होगा।

भाजपा ने बताया है नाटक

भाजपा ने बताया है नाटक

केजरीवाल के धरने पर भाजपा ने कहा है कि आम आदमी पार्टी की सरकार दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर नाटक कर रही है क्योंकि वो अपनी नाकामियों को छुपाना चाहती है। आम आदमी पार्टी की ओर से बताया गया है कि उपवास स्थल को ही कंट्रोल रूम बनाया जाएगा और वहीं से सरकार के जरूरी काम होंगे। 1 मार्च को सुबह 10 बजे से उपवास शुरू होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+