Hamad bin Khalifa Al Thani कौन थे? जिनके निधन पर भारत में राष्ट्रीय शोक? PM मोदी ने कहा-'सच्चा दोस्त'

Hamad bin Khalifa Al Thani Death: कतर के पूर्व अमीर (शासक) और आधुनिक कतर के निर्माता माने जाने वाले शेख हमद बिन खलीफा अल थानी का 12 जुलाई सुबह 74 साल की उम्र में निधन हो गया। इसके बाद, भारत सरकार ने सोमवार को पूरे देश में एक दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। कतर के 'फादर अमीर' के तौर पर पहचाने जाने वाले शेख हमद को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें 'दूरदर्शी नेता' बताया।

शेख हमद ने 1995 से 2013 तक कतर पर शासन किया और ऊर्जा से समृद्ध इस खाड़ी देश में सामाजिक-आर्थिक विकास लाने का श्रेय उन्हें जाता है। उन्होंने भारत-कतर संबंधों को मजबूत करने में भी अहम भूमिका निभाई। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर कहा कि कतर राज्य के फादर अमीर शेख हमद बिन खलीफा अल थानी के निधन से हमें गहरा दुख हुआ है।

sheikh-hamad-bin-khalifa-al-thani-death

पीएम ने यह भी कहा कि वह एक दूरदर्शी नेता थे, जिन्होंने कतर को विकास और समृद्धि के ऊंचे स्तर तक पहुंचाया। हम उन्हें एक सच्चे दोस्त के तौर पर भी याद करते हैं, जिनसे मुझे फरवरी 2024 में कतर की अपनी पिछली यात्रा के दौरान मिलने का सौभाग्य मिला था। प्रधानमंत्री ने शेख हमद के निधन पर कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी, शाही परिवार और कतर की जनता के प्रति अपनी 'गहरी संवेदना' व्यक्त की।

भारत में क्यों घोषित किया गया राष्ट्रीय शोक?

2013 में, शेख हमद ने सत्ता अपने बेटे शेख तमीम बिन हमद अल थानी को सौंप दी थी, जो कतर के मौजूदा अमीर(शासक) हैं। विदेश मंत्रालय (MEA) ने कहा कि सरकार ने शेख हमद के सम्मान में सोमवार को एक दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि शोक के दिन पूरे भारत में उन सभी इमारतों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा, जहां इसे नियमित रूप से फहराया जाता है और उस दिन कोई आधिकारिक मनोरंजन कार्यक्रम नहीं होगा।

मंत्रालय ने कहा कि संसदीय और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू के भारत सरकार की ओर से कतर राज्य के प्रति संवेदना व्यक्त करने के लिए 'जल्द ही' कतर जाने की उम्मीद है। कतर ने दिवंगत फादर अमीर के लिए पहले ही चार दिन के सार्वजनिक शोक की घोषणा कर दी है।

भारत के कितने करीबी थे शेख हमद?

दोनों देशों के रिश्तों की जानकारी रखने वाले लोगों ने बताया कि अमीर भारत के 'बहुत अच्छे दोस्त' थे और अमीर के तौर पर उनके कार्यकाल में कतर में भारतीयों की संख्या में काफी बढ़ोतरी हुई। अमीर के तौर पर उन्होंने 1999, 2005 और 2012 में भारत का दौरा किया। आधिकारिक दौरों के अलावा, उन्होंने कई बार निजी तौर पर भी भारत का दौरा किया। भारत के प्रति उनका लगाव भारत आने वाले भारतीय नेताओं के साथ उनकी बातचीत में भी दिखता था। इनमें सबसे हालिया दौरा फरवरी 2024 में पीएम मोदी का था। विदेश मंत्री एस. जयशंकर भी दिसंबर 2020 में उनसे मिले थे।

Who Was Hamad bin Khalifa Al Thani: कौन थे हमद बिन खलीफा अल थानी?

आपको बता दें कि शेख हमद बिन खलीफा अल थानी का जन्म साल 1952 में कतर के शाही परिवार में हुआ था। उन्होंने ब्रिटेन की प्रतिष्ठित सैन्य अकादमी रॉयल मिलिट्री अकादमी सैंडहर्स्ट में प्रशिक्षण प्राप्त किया। इसके बाद, कतर की सेना में विभिन्न जिम्मेदारियां संभालीं। 1995 में उन्होंने कतर की सत्ता संभाली। लगभग 18 सालों तक देश का नेतृत्व किया।

(PTI इनपुट के साथ)

White House Shooting में मारा गया Nasire Best का 'Osama bin Laden' से तगड़ा लिंक! क्या Trump थे निशाना?
White House Shooting में मारा गया Nasire Best का 'Osama bin Laden' से तगड़ा लिंक! क्या Trump थे निशाना?
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+