शीना मर्डर केस: बोला बॉडीगार्ड..अरे ये इंद्राणी-पीटर हैं कौन?
मुंबई। देश के हाई-प्रोफाइल शीना मर्डर केस ने लोगों के दिलों में काफी उलझनें पैदा कर दी है, हर दिन इस केस में कुछ ना कुछ लोगों के सामने आता है। इसी क्रम में अब उस बॉडीगार्ड का बयान लोगों के सामने आया जिसे कि इस केस की अहम कड़ियों में से एक बताया जा रहा है।
हम बात कर रहे हैं कोलकाता के एक बिजनेसमैन के निजी अंगरक्षक सुजित सरकार, जिसने मुंबई पुलिस के सामने इंद्राणी और पीटर को पहचानने से इंकार कर दिया है। उल्टा उसने पुलिस से कहा कि मैं तो हैरान हूं कि मेरा नाम इस केस में आया कैसे?
हालांकि यह खुलासा नहीं हुआ कि पुलिस ने सुजित से किस तरह के सवाल किये हैं। इससे पहले राकेश मारिया ने भास्कर टाइम्स को दिये अपने इंटरव्यू में बोला है कि वो शीना बोरा केस को साल 2008 का आरूषि हत्याकांड नहीं बनने देंगे। राकेश मारिया ने दावा किया है कि वो 30 सितंबर से पहले इस केस की गुत्थी को सुलझा लेंगे।
जांच के दौरान जहां पता चला है कि इंद्राणी मुखर्जी का असली नाम परी बोरा है और उसकी दो नहीं तीन शादियां हुई थीं वहीं एक और चौंकाने वाली बात सामने आयी है कि इंद्राणी के ऊपर देह व्यापार में पकड़े जाने की एफआईआर भी दर्ज है।













Click it and Unblock the Notifications