पति पीटर के साथ भी अपमानजनक व्यवहार करती थी इंद्राणी, गाली भी देती थी
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। हाईप्रोफाइल शीना बोरा मर्डर केस में आए दिन नये खुलासे हो रहे हैं। एक ताजा खुलासा करते हुए पुलिस ने दावा किया है कि इंद्राणी मुखर्जी अपने पति पीटर मुखर्जी से भी अपमानजनक व्यवहार करती थी। पुलिस ने बताया कि पीटर मुखर्जी ने पूछताछ के दौरान कहा है कि इंद्राणी का चरित्र बेहद आक्रमक और तानशाही था।
पीटर मुखर्जी ने पूछताछ में बातया कि कई मामलों पर उन्हें इंद्राणी के गुस्से का सामना करना पड़ा था और खासकर प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में तो वो कंट्रोल से बाहर हो जाती थी। इतना ही नहीं पीटर ने यहां तक भी कहा है कि कभी-कभी इंद्राणी मुझे गालियां भी देती थी। हालांकि इस बात की पुष्टि इंद्राणी के बेटे मिखाइल ने भी की थी। पुलिस का कहना है कि वो पीटर के स्टेटमेंट को चार्जशीट में डालेगी ताकि इंद्राणी के खिलाफ केस ज्यादा मजबूत हो सके।
आपको बताते चलें कि पीटर ने इंद्राणी से 2002 में शादी की थी और वह पीटर की कई संपत्तियों में बराबर की मालकिन है। इंद्राणी के नाम लंदन में भी काफी प्रॉपर्टी है। पुलिस ने बताया है कि दिल्ली के एक पॉश इलाके में शीना के नाम बड़ा फ्लैट था और कथित तौर पर इंद्राणी उसे अपने नाम कराना चाहती थी।












Click it and Unblock the Notifications