ड्राइवर का बयान,शीना के चेहरे पर बैठकर इंद्राणी ने दोनों हाथों से दबाया था गला
नई दिल्ली। बहुचर्चित शीना बोरा हत्याकांड मामले में नया मोड़ आ गया है। इस हत्याकांड मामले में इंद्राणी मुखर्जी के ड्राइवर ने बड़ा खुलासा करते हुए मुंबई कोर्ट में बयान दिया कि इंद्राणी मुखर्जी ने अपने दोनों हाथों से शीना का गला दबाया और उसकी हत्या की।

मुंबई कोर्ट में जिरह के दौरान ड्राइवर श्यामवर राय ने बयान दिया कि इंद्राणी मुखर्जी ने शीना का गला दबाने के बाद उसके चेहरे पर बैठ गई। राय के मुताबिक शीना की हत्या करने के बाद इंद्राणी मैडम उसके चेहरे पर बैठ गई और कहा कि उसे शीना का तीन कमरों वाला फ्लैट आखिरकार मिल गया। आपको बता दें कि राय ने शीना के शव के जंगल में होने की बात पुलिस को बताई थी।
इंद्राणी के ड्राइवर श्यामवर राय को पुलिस ने साल 2015 में गिरफ्तार किया था। वहीं साल 2012 में शीना बोरा के हत्या के आरोप में इंद्राणी मुखर्जी और उसने पति पीटर मुखर्जी को साल 2015 में गिरफ्तार किया गया था। ये तीनों ही अभी जेल में हैं। हाल की में इंद्राणी मुखर्जी फिर से चर्चा में आ गई थी। उनपर जेल में दंगा भड़काने का आरोप लगा था। भायखला महिला जेल में मंजुला शेट्टे हत्या मामले में उनपर दंगा भड़काने का आरोप लगा था।












Click it and Unblock the Notifications