घड़ियाली आंसू बहाना और बातें बनाना काम नहीं आएगा: पेन्नीरसेल्वम

पेन्नीरसेल्वम ने भी समर्थकों को संबोधित किया और कहा कि शशिकला के घड़ियाली आंसू किसी काम नहीं आएंगे।

चेन्नई। तमिलनाडु में जारी राजनीतिक संकट के बीच अब जुबानी जंग शुरू हो गई है। एआईडीएमके दो गुटों में बंट चुका है। एक गुट ओ पेन्नीरसेल्वम का समर्थन कर रहा है तो वहीं दूसरा गुट शशिकला का है। दोनों ही नेता एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं और खुद को दिवंगत जयललिता के बेहद करीबी बता रहे हैं।

 Shedding crocodile tears,passing new remarks every day is not going to help: Panneerselvam on Sasikala

इसी दौरान आज जब शशिकला कुवाथुर में विधायकों से मिली तो उनके आंसू छलक उठे। शशिकला के संबोधन के फौरन बाद ओ पेन्नीरसेल्वम ने भी समर्थकों को संबोधित किया और कहा कि शशिकला के घड़ियाली आंसू किसी काम नहीं आएंगे। अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए ओ पेन्नीरसेल्वम ने कहा कि पार्टी के विधायक उनसे संपर्क में है।

उन्हें नजरबंद किया गया है और हर एक विधायक के ऊपर 4 गुंडे लगाए गए हैं। उन्होंने समर्थकों से सवाल किया कि कल शशिकला कुवाथुर में विधायकों के पास क्यों गईं? उन्होंने अम्मा की मौत के बाद उनकी भतीजी दीपा को नहीं मिलने लेने पर भी सवाल खड़ा किया और पूछा कि आखिर दीपा को अम्मा के शव को क्यों नहीं देखने दिया गया। उन्होंने कहा कि शशिकला के घड़ियाली आंसू बहाना और बातें बनाना काम में नहीं आएगा। हम असेंबली में सब प्रूव कर देंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+