सोनिया के खिलाफ राजबरेली से चुनाव लड़ेंगी शाजिया इल्मी!

sonia gandhi
नयी दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपनी कमर कस ली है। कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ आप नेता कुमार विश्वास के नाम का ऐलान कर चुकी आम आदमी पार्टी ने अब यूपीए अध्यक्षा को घेरने की कवायत शुरु कर दी है। अटकलों का बाजार गर्म है कि आम आदमी पार्टी आगामी लोकसभा चुनावों में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ शाजिया इल्मी को चुनावी मैदान में उतार सकती है।

हालांकि पार्टी की ओर से इस खबर की कोई पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन अटकलें लगाई जा रही है कि शाजिया को राजबरेली से लोकसबा चुनाव लड़वाया जा सकता है। पार्टी नेता और राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की सदस्य शाजिया पिछले साल आरके पुरम सीट से विधानसभा चुनाव लड़ चुकी हैं लेकिन वह कम अंतर से हार गई थीं।

गौरतलब है कि आप नेता शाजिया इल्मी ने दक्षिण दिल्ली या केन्द्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद के खिलाफ फरूखाबाद से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई थी। हालांकि पार्टी ने खुर्शीद के खिलाफ लखनऊ के पूर्व पत्रकार मुकुल त्रिपाठी की उम्मीदवारी की घोषणा की है।

पार्टी चाहती है कि रायबरेली से कांग्रेस अध्यक्ष को टक्कर देने के लिए किसी चर्चित चेहरे को उतारा जाए। वहीं आम आदमी पार्टी भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के खिलाफ भी मजबूत उम्मीदवार की तलाश में है और अटकलें हैं कि अगर मोदी गुजरात के बाहर किसी सीट से चुनाव लड़ते हैं तो पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल उनके खिलाफ उतर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+