लालू के बर्थ-डे के बहाने सिन्हा कर रहे हैं राजनीति?
पटना। आज लालू प्रसाद यादव का जन्मदिन है, यूं तो उनको बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है लेकिन इस जन्मदिन के समारोह ने राजनीतिक रंग तब अख्तियार किया जब बीजेपी के कद्दावर नेता शत्रुघन सिन्हा लालू प्रसाद यादव को बधाई देने पहुंचे। लालू के घर पर सिन्हा फूल लेकर पहुंचे जहां उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
इस बारे में मीडिया से बात करते हुए लालू ने कहा कि हमारे और शत्रुघन सिन्हा के संबध काफी पुराने हैं, भले ही हम दोनों अलग-अलग पार्टी में हैं लेकिन हम दोनों हमेशा दुख-सुख में साथ खड़े रहते हैं। सभी को पता है कि इस समय बिहार में चुनावों के मद्देनजर काफी पारा चढ़ा हुआ है ऐेसे में सिन्हा का लालू से मिलना नये सियासी समीकरण को हवा दे सकता है।
वैसे भी इन दि्नों शत्रुघन सिन्हा की नाराजगी की खबरें आ रही हैं, कहा जा रहा है कि वो पार्टी में तवज्जों ना दिये जाने से खफा चल रहे हैं, ऐसे में उनका विरोधी पार्टी वालों से मिलना निश्चित रूप से बीजेपी के अंदर खलबली पैदा कर सकता है।फिलहाल इस मुद्दे पर बीजेपी की ओर से कोई खबर नहीं आयी है।













Click it and Unblock the Notifications