Video: बर्थडे पर लालू और साली के बीच केक फाइट, देखें कौन जीता?
पटना। आज राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव का जन्मदिन है. आज वो 68 साल के पूरे हो गये हैं। अपने आवास पर आज लालू ने अपनी पत्नी, परिवार और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर तीन पौंड का केक काटा। अपने चुटिले अंदाज के लिए मशहूर लालू यादव आज भी मस्ती करने से नहीं चूके। उन्होंने आज केक काटने के बाद अपनी साली गिरजा देवी के साथ जमकर मस्ती की। दोनों के बीच में केक फाइट देखी गई, हालांकि इस फाइट में जीत लालू जी की ही हुई।
केक काटने के बाद लालू ने केक का टुकड़ा अपनी पत्नी राबड़ी देवी को खिलाया और उसके बाद अपने बेटे तेजस्वी को, उसके बाद वो अपनी साली के पास भी केक खिलाने पहुंचे, केक उन्होंने गिरजा देवी को खिलाया भी और मुंह पर पोत भी दिया। जिसके बाद गिरजा देवी ने भी लालू के चेहरे पर केक पोतने की कोशिश करने लगी लेकिन वो लगा नहीं पायीं लेकिन हां उन्होंने केक उनके कपड़े में जरूर लगा दिया।
केक फाइट के बाद लालू ने मीडिया से बात करते हुए भी काफी मजाकिया अंदाज दिखाया। लालू ने कहा कि उन्हें अपना असली जन्मदिन नहीं पता, इसलिए वह असली जन्मदिन मनाने को तरसते हैं, आज वाली तारीख तो भाई ने स्कूल में लिखवा दी थी इसलिए आज के दिन केक काट लेते हैं। लालू के जन्मदिन को लेकर घर को फूलों से सजाया गया है। सुबह से ही लोग उन्हें जन्मदिन की बधाइयां देने पहुंच रहे हैं।
लालू के जन्मदिन के मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी उनके आवास पहुंचे और उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। इसके अलावा बिहार के कई मंत्री और कांग्रेस के कई नेता भी लालू के आवास पर पहुंचे तथा जन्मदिन की बधाई दी।













Click it and Unblock the Notifications