वीजा घोटाला: शशि थरूर ने कार्ति चिदंबरम के मामले में ओम बिरला को लिखा पत्र
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कार्ति चिदंबरम के मामले में मंगलवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखा है।
नई दिल्ली, 31 मई: कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कार्ति चिदंबरम के मामले में मंगलवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखा है। उन्होंने कथित वीजा घोटाले के मामले में कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम से कागजात जब्त करने में शामिल समिति के विशेषाधिकारों के उल्लंघन पर ओम बिरला को चिट्ठी लिखी है।

वहीं, इससे पहले कार्ति चिदंबरम ने भी चीनी वीजा घोटाला मामले में ओम बिरला को पत्र लिखा था। हाल ही में कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम के ठिकानों पर सीबीआई और ईडी की छापेमारी हुई थी। इस दौरान जांच दल ने उनसे पूछताछ करते हुए कई दस्तावेज जब्त किए। जिससे नाराज कार्ति चिदंबरम ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला को पत्र लिखा था। साथ ही सीबीआई की पूछताछ के खिलाफ शिकायत की थी।
कार्ति ने भी लिखी थी चिट्ठी
कार्ति चिदंबरम का दावा है कि सीबीआई ने पूछताछ और छापेमारी के दौरान उनके संसदीय विशेषाधिकार का घोर उल्लंघन किया। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि मैंने लोकसभा अध्यक्ष को लिखा है कि सीबीआई ने संसदीय विशेषाधिकार का घोर उल्लंघन किया है। मेरी संसदीय समिति के कागजात जो आईटी समिति से संबंधित हैं, तलाशी के दौरान जब्त कर लिए गए। ये संसदीय कार्यवाही से जुड़े गोपनीय कागजात हैं, जिसे लेने का अधिकार किसी को नहीं है।
मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज
इस मामले की जांच सीबीआई पहले से ही कर रही थी। जिसमें मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े कुछ अहम सबूत मिले। जिसके बाद प्रवर्तन निदेशालय भी हरकत में आया और उसने मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। अब ये पता लगाने की कोशिश की जा रही कि वीजा घोटाले में किन-किन अधिकारियों ने घूस लिया था।












Click it and Unblock the Notifications