शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर की मौत, आत्महत्या का शक

 Shashi Tharoor's wife Sunanda found dead in Delhi hotel
नई दिल्ली। एक बड़ी खबर..दिल्ली से आ रही है.. केंद्रीय मानव संसाधन राज्य मंत्री शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर की मौत हो गई है। पीटीआई के मुताबिक शशि थरूर ने खुद पुलिस को इस बात की जानकारी दी है।

आपको बता दें कि सुनंदा पुष्कर का शव दिल्ली के होटल लीला के कमरा नंबर 345 में बेड पर पड़ा मिला है। शव का पोस्टमार्टम कल किया जायेगा। फिलहाल होटल को सील कर दिया गया है। फोरेसिंक टीम मौके पर पहुंच गयी है। फौरी तौर पर लग रहा है कि सुनंदा ने आत्महत्या की है।

एक दिन पहले ही सुनंदा पुष्कर ने ट्विटर पर अपने पति और पाकिस्तान पत्रकार मेहर की अफेयर की बात कही थी। जिसपर काफी हो-हल्ला मचा था। सुनंदा ने लिखा था कि इसी वजह से वह थरूर से तलाक लेने वाली हैं। जिसके थोड़ी देर बाद ही थरूर ने ट्विटर पर लिखा था कि हमारा वैवाहिक जीवन सुखमय है। मेरा ट्विटर अकाउंट किसी ने हैक कर लिया था। वैसे मैं बता दूं सुनंदा की हालत कुछ ठीक नहीं है, वह कुछ दिनों से बीमार हैं।

आपको बता दें कि साल 2010 में सुनंदा ने शशि से शादी की थी। सुनंदा के पहले पति संजय रैना थे, उनसे तलाक के बाद उन्होंने केरल के कारोबारी सुजीत मेनन से शादी की, जिनकी 1997 में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। सुजीत मेनन से सुनंदा को 21 का बेटा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+