इस लड़के ने शशि थरूर को किया शादी के लिए प्रपोज,मिला ये जवाब कि...

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता और तिरुवनंथपुरम के सांसद शशि थरूर को एक लड़के ने शादी के लिए प्रपोज किया है। लड़के ने बड़ा सा पोस्टर बनवाकर थरूर को शादी के लिए प्रपोज किया है। थरूर ने भी लड़के के इस प्रपोजल का जवाब भेजा है। आइए आपको बताते हैं कि कौन है वो लड़का, जिसने थरूर को प्रपोज किया और थरूर ने इस प्रपोजल का क्या जवाब दिया है।

 थरूर को मिला शादी का प्रस्ताव

थरूर को मिला शादी का प्रस्ताव


दरअसल LGBTQ कम्युनिटी की ओर से दिल्ली में आयोजित प्राइड मार्च में एक लड़का बड़े से पोस्टर के साथ मार्च में शामिल हुआ था। उसने अपने पोस्टर पर लिखा था शशि थरूर, मुझसे शादी करें। ये पोस्टर एक मैगजीन ने ट्वीट करते हुए शशि थरूर को टैग कर दिया। जिसके बाद तो ये पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

 थरूर ने दिया जवाब

थरूर ने दिया जवाब


सोसल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले शशि थरूर ने भी इस पोस्टर पर कमेंट करते हुए अपना जवाब दिया। इस ट्विट पर रिप्लाई करते हुए थरूर ने मजाकिया लहजे में लिखा् कि अगर वो तिरुवनंथपुरम के रजिस्टर्ड वोटर होते तो और अच्छा होता। थरूर के इस जवाब को लोगों ने खूब पसंद किया।

 थरूर ने की थी सेक्शन 377 में संसोधन की मांग

थरूर ने की थी सेक्शन 377 में संसोधन की मांग


आपको बता दें कि कांग्रेस नेता शशि थरूर से एक प्राइवेट मेंबर बिल के जरिए धारा 377 में संसोधन की मांग की थी। उन्होंने समलैंगिकता को लेकर इस कानून में संसोधन की मांग की, लेकिन बाद में आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी ने अपने बहुमत का इस्तेमाल कर इसे पास नहीं होने दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+