Sharmistha Panoli Case: शर्मिष्ठा पनोली केस में नया ट्विस्ट, शिकायतकर्ता वजाहत पर भी असम में केस दर्ज
Sharmistha Panoli Case: पुणे की लॉ स्टूडेंट शर्मिष्ठा पनोली की गिरफ्तारी अब राजनीतिक मुद्दा बन गई है। बीजेपी के सीनियर नेताओं ने इसका विरोध किया है। इस मामले में अब नया एंगल जुड़ गया है। शर्मिष्ठा केस में शिकायतकर्ता वजाहत खान पर भी असम और कोलकाता पुलिस ने केस दर्ज किया है। वजाहत पर हिंदू देवी-देवताओं के बारे में विवादित टिप्पणी करने, धार्मिक भावनाओं को भड़काने का केस दर्ज किया गया है। असम पुलिस जब उसे अरेस्ट करने के लिए पहुंची, तो वह अपने घर पर नहीं मिले थे। असम के सीएम हिंमता बिस्वा शर्मा ने भी केस दर्ज कराने की पुष्टि की है।
Sharmistha Panoli Case में शिकायतकर्ता पर भी केस दर्ज
पुणे की लॉ स्टूडेंट शर्मिष्ठा पनोली की गुरुग्राम से गिरफ्तारी की गई थी। इस पर कोलकाता पुलिस ने बयान जारी करते हुए बताया कि यह गिरफ्तारी नियमों के तहत हुई है। अब शिकायतकर्ता वजाहत खान पर भी पुलिस ने केस दर्ज किया है। असम में शिकायत दर्ज होने के बाद वहां की एक पुलिस टीम वजाहत खान को गिरफ्तार करने पहुंची थी, लेकिन वह अपने घर पर नहीं मिले। कोलकाता पुलिस ने भी शिकायत के आधार पर केस दर्ज करने की पुष्टि की है। शर्मिष्ठा को कोलकाता के अलीपुर जेल में रखा गया है।

यह भी पढ़ें: 'वोट बैंक के लिए हिंदू महिला को टारगेट किया', शर्मिष्ठा पनोली की गिरफ्तारी पर CM ममता पर भड़की BJP
कौन हैं वजाहत खान और क्या है उन पर केस
वजाहत खान कोलकाता में रहते हैं और वहां रसीदी फाउंडेशन के सह-संस्थापक भी है। शर्मिष्ठा के विवादित वीडियो की शिकायत वजाहत ने ही कोलकाता पुलिस से की थी। वजाहत खान पर आरोप है कि उन्होंने हिंदू देवी-देवताओं, मंदिरों और त्योहारों को लेकर कई विवादित टिप्पणियां की थीं। इनमें से कई टिप्पणियों को उन्होंने बाद में डिलीट भी कर दिया। इसके बाद असम में केस दर्ज किया गया है। अमिता सचदेवा ने भी दिल्ली के साकेत साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। कोलकाता पुलिस ने भी केस दर्ज किया है।
असम के सीएम ने कहा, 'जरूरी कार्रवाई होगी'
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा ने कहा, 'एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर मां देवी कामाख्या के बारे में आपत्तिजनक बयान दिया है। हमारे संज्ञान में यह बात आई है और केस दर्ज किया गया है। सभी जरूरी कार्रवाई होगी। देवी कामाख्या के बारे में आपत्तिजनक बयान देने वाले को असम लाया जाएगा। हम इसके लिए कोलकाता पुलिस से भी जरूरी सहयोग मांगेंगे।'
यह भी पढ़ें: Sharmistha Panoli Arrest: शर्मिष्ठा की गिरफ्तारी पर कोलकाता पुलिस की सफाई, 'नियमों के तहत हुई है कार्रवाई'












Click it and Unblock the Notifications