AMU के पूर्व छात्र शरजील उस्मानी पर कड़ी कार्रवाई की मांग, देवेंद्र फडणवीस ने उद्धव ठाकरे को लिखा पत्र

AMU के पूर्व छात्र शरजील उस्मानी पर कड़ी कार्रवाई की मांग, देवेंद्र फडणवीस ने उद्धव ठाकरे को लिखा पत्र

नई दिल्ली। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस(Devendra Fadnavis) ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्र शरजील उस्मानी (Sharjeel Usmani) पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। देवेंद्र फडणवीस ने महराष्ट्र सरकार ने शरजील उस्मानी पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

 Sharjeel Usmani hurt Hindu sentiments at Elgar event, Devendra Fadnavis want action from Maharahtra Government
दरअसल 30 जनवरी को पुणे के एल्गार परिषद में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भड़काऊ भाषण दिया। देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि शहजील उस्मानी ने हिन्दू समाज का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र सरकार को शरजील उस्मानी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने इस संबंध में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पत्र भी लिखा है और उनसे मांग की है कि वो उचित कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज के महाराष्ट्र में कोई भी आए और यहां का माहौल खराब करके चला जाए ये मंजूर नहीं है।

शरजील उस्मानी ने महाराष्ट्र में आकर हिन्दू समाज का आपमान किया, लेकिन प्रदेश सरकार ने उसपर कोई कार्रवाई नहीं की। ये बेहद हैरान करने वाला है। आपको बता दें कि शरजील उस्मानी ने पुणे के एक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि हिंदुस्तान में हिंदू समाज बुरी तरीके से सड़ चुका है। उसने भड़काऊ भाषण देते हुए हिन्दुओं पर मॉब लिंचिंग का आरोप लगाया। शहजील के इस भाषण के बाद सोशल मीडिया पर उसकी खूब आलोचना हुई। अब उसके बयान पर राजनीति शुरू हो गई है। फडणवीस ने उद्धव ठाकरे को पत्र लिखकर एल्गार परिषद और शरजील उस्मानी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+