शरद पवार लगातार आठवीं बार बने NCP चीफ, दिल्ली में आयोजित किया गया अधिवेशन

नई दिल्ली, 10 सितंबर: पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के संस्थापक नेता शरद पवार लगातार आठवीं बार सर्वसम्मति से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिए गए हैं। शनिवार को हई बैठक राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की कार्यसमिति की बैठक में शरद पवार को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है। यह प्रस्ताव समिति के सभी सदस्यों ने एकमत से लिया है। शरद पवार ही एनसीपी के संस्थापक सदस्य भी हैं।

 Sharad Pawar re elected the president of Nationalist Congress Party

महाराष्ट्र एनसीपी के मुख्य प्रवक्ता महेश भारत तापसे ने जानकारी देते हुए कहा कि शरद पवार सर्वसम्मति से 4 साल के लिए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष के रूप में फिर से चुने गए हैं। दिल्ली में चल रही राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की कार्यसमिति की बैठक में यह फैसला लिया गया है। शरद पवार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री भी रहे हैं। इसके अलावा केंद्र में भी कई मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभाली है।

शरद पवार ने कहा कि आज की मीटिंग और कल का अधिवेशन एक अलग तरीके से आयोजित किया जा रहा है। इस अधिवेशन की जिम्मेदारी पहली बार राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस और राष्ट्रवादी विद्यार्थी कांग्रेस का नेतृत्व करने वाले हमारे सहयोगीयों ने अपने कंधे पर ली है। हमने इस कार्यक्रम के लिए राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस और राष्ट्रवादी विद्यार्थी कांग्रेस के हर राज्य के प्रतिनिधी को आमंत्रित किया है। मैं इस नौजवान पीढ़ी का यहां पर खुले दिल से स्वागत करता हूं।

कार्य समिति की बैठक को संबोधित करते हुए पवार ने कहा कि कार्य समिति की बैठक में उपस्थित पार्टी के सहकारी मित्रों से संवाद करने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि साथियों पुरे विश्व में कोरोना की समस्या होने के कारण हम पिछले दो सालों से नहीं मिल पा रहे थे। उनको खुशी है की आज बड़े पैमाने पर वह सभी वर्किंग कमिटी की बैठक के लिए इकठ्ठा हो पाए। उन्होंने कहा कि पिछले दो सालों में हम राष्ट्रीय अधिवेशन का हिस्सा नहीं बन पाये थे।

शरद पवार ने कहा कि आज ऐसी कई समस्याएं हैं जो देश की आम जनता को हर दिन सहन करनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि किसान देश का बहुत बड़ा हिस्सा है, मगर किसानों की समस्याएं हल करने की जिम्मेदारी जिस सरकार के उपर है, उनका रवैया किसानों के साथ कैसा है, वह पूरे देश ने देखा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+