स्याही मिटाकर दोबारा वोट डालो, पवार ने की अपील

पवार ने सतारा जिले के माथाडी कार्यकर्ताओं की भीड़ को संबोधित करते हुए कहा, 'साल 2009 में जब सतारा और मुंबई में एक ही दिन वोट डाले गए थे और कुछ लोग अपने गृहनगर चले गए थे। लेकिन इस बार सतारा में 17 अप्रैल को है और मुंबई में 24 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे।'
सतारा की एपीएमसी बाजार में मौजूद भीड़ के बीच पवार ने कहा, 'मुंबई में एनसीपी के चुनाव चिहृन घड़ी पर वोट डालें और वापस आकर यहां भी घड़ी के लिए वोट डालें। ' जैसे ही पवार ने यह बात कही वहां पर लोग जोर-जोर से हंसने लगे। पवार ने इसके साथ ही लोगों को यह भी ध्यान दिलाया कि वोटिंग के समय उनकी उंगली पर लगाई गई स्याही को मिटाना न भूलें। पवार के मुताबिक जब वोटर्स पहली बार वोट डालने जाएंगे तो उनकी उंगली पर स्याही से जो निशान लगाया जाएगा, उसे मिटाना हरगिज न भूलें।
पवार का यह बयान उनकी पार्टी के एमएलसी धनंजय मुंडे के उस विवादित बयान के ठीक एक दिन बाद आया है जिसमें धनंजय ने बताया था कि 2009 के चुनावों में उनके पूर्व रिश्तेदार और बीजेपी नेता गोपीनाथ मुंडे के आदेश पर उन्होंने बीड जिले में बोगस वोटिंग को आगे बढ़ाया था। धनंजय यह कहना भी नहीं भूले कि इस बार वह पूरी कोशिश करेंगे कि कभी उनके चाचा रहे गोपीनाथ मुंडे के पक्ष में बोगस वोटिंग न हो।












Click it and Unblock the Notifications