शरद केलकर ने बताया अपना संघर्ष, बैंक में नहीं था एक भी रुपया, लेकिन लोग मर्सिडीज कार, अच्छे बाल देखते हैं
नई दिल्ली, 12 अगस्त। टीवी स्टार शरद केलकर ने जिस तरह से तरह अपनी बेहतरीन अदाकारी से हर किसी का दिल जीता है उसके बाद उन्हें लोग काफी पसंद कर रहे हैं। बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार के साथ फिल्म लक्ष्मी में शरद केलकर के अभिनय को काफी पसंद किया गया था। जिस तरह से उन्होंने ट्रांसजेंडर की भूमिका निभाई थी उसकी काफी सराहना हुई थी। इसके अलावा ओटीटी वेब सीरीज फैमिली मैन में भी शरद केलकर ने जबरदस्त अदाकारी से फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचा। लेकिन शरद केलकर का यहां तक का सफर आसान नहीं था और उन्हें काफी आर्थिक दिक्कतों से गुजरना पड़ा था। टीवी होस्ट और एक्टर मनीष पॉल के साथ बातचीत के दौरान शरद केलकर ने अपने संघर्ष के बारे में खुलकर बात की है और बताया किन मुश्किलों का दौर मैंने देखा है।

पैसों की किल्लत थी
शरद केलकर ने हाल ही में मनीष पॉल के साथ एक पोडकास्ट में अपने संघर्ष के बारे में खुलकर बात की। इस दौरान उन्होंने बताया कि किस तरह से उन्हें पुराने समय में संघर्ष करना पड़ा। इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने के लिए शरद को काफी मुश्किल के दौर से गुजरना पड़ा था, खासकर कि पैसों की किल्लत उनकी सबसे बड़ी दिक्कत थी।

लोग संघर्ष नहीं देखते हैं
शरद ने बताया कि लोग काम को देखते हैं, यह अच्छा या खराब हो सकता है। लेकिन कोई भी संघर्ष को नहीं देखता है। मैं ग्वालियर से यहां आया हूं। लोगों को लगता है कि हमारे पास मर्सिडीज है, हम अच्छे कपड़े पहनते हैं और अच्छे बाल रखते हैं लेकिन लोगों को हमारे पीछे की कहानी नहीं पता है।

एकदम पैसे नहीं थे
शरद केलकर ने कहा कि मेरी जिंदगी में मेरे पास क्रेडिट कार्ड नहीं था, ऐसा भी समय था जब मुझे पैसों की काफी किल्लतों का सामना करना पड़ा था। मेरे बैंक में पैसा नहीं था। मेरे ऊपर कई कर्ज थे। मुझे लोन चुकाना था और मेरे क्रेडिट कार्ड की लिमिट खत्म हो गई थी, मेरे पास बिल्कुल भी पैसे नहीं बचे थे। शरद केलकर के साथ बाचतीच का एक वीडियो मनीष पॉल ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

लोकप्रिय सीरियल और फिल्में की
गौर करने वाली बात है कि शरद केलकर को टीवी सीरियल उतरन, बैरी पिया, सिंदूर तेरे नाम का और कुछ तो लोग कहेंगे के लिए काफी पसंद किया जाता है। इन तमाम सीरियल में शरद केलकर की एक्टिंग काफी अच्छी थी। इसके अलावा शरद फिल्म रॉकी हैंडसम, हलचल, 1920 एविल रिटर्न्स, राम लीला फिल्म में भी नजर आए थे। इसके साथ ही तान्हा जी द अनसंग वॉरियर फिल्म में वह अजय देवगन के साथ नजर आए थे। फिल्म में काजोल और सैफ अली खान भी थे।

भुज में आएंगे नजर
शरद केलकर की अगली फिल्म भुज है जिसमे वह अजय देवगन के साथ एक बार फिर से नजर आएंगे। फिल्म में अजय देवगन के साथ संजय दत्त, सोनाक्षी सिन्हा, नोरा फतेही भी हैं। फिल्म को 13 अगस्त को हॉटस्टार पर रिलीज किया जाएगा।
-
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Poonam Pandey को पापा से पड़ा जोरदार थप्पड़, कपड़े उतारने की बात पर मचा था बवाल, बोलीं- मैं फ्रस्टेटेड थी -
Asha Bhosle ने भारतीय संस्कृति के खिलाफ गाया था गाना? AIR-दूरदर्शन ने किया था बैन, कौन सा था वो सॉन्ग? -
Asha Bhosle Last Dance: आशा भोसले का आखिरी डांस वीडियो वायरल, 91 की उम्र में स्टेज पर ऐसे लगाए थे ठुमके -
Asha Bhosle Movie: अभिनय की भी 'माई' थीं आशा भोसले, 79 की उम्र में इस मराठी फिल्म में मनवाया एक्टिंग का लोहा -
Asha Bhosle Favorite Food: जब संगीत के साज छोड़ कढ़ाई थामती थीं आशा ताई, उनकी फेवरेट डिश जिसमें बसती थी जान -
48 साल पहले Asha Bhosle ने गाया था 'वो' गाना, जिसके वीडियो ने मचाया था तहलका, लोग हुए थे शॉक्ड -
'चहल ने मेरे साथ घटिया हरकत की', Yuzvendra Chahal पर एक्ट्रेस ने लगाया गंभीर आरोप! मचा बवाल -
Magnum Opus: अलविदा सुरों की जादूगरनी! जब आशा की आवाज़ ने खामोशी को भी संगीत बना दिया -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण












Click it and Unblock the Notifications