आगरा से लोकसभा चुनाव लड़ सकता है शंभूलाल रेगर, इस पार्टी ने दिया टिकट का ऑफर

आगरा से लोकसभा चुनाव लड़ सकता है मुस्लिम मजदूर को जिंदा जलाने वाला शंभूलाल रेगरमुस्लिम मजदूर को जिंदा जलाने वाला शंभूलाल रेगर को चुनाव लड़ाएगी ये पार्टी

नई दिल्ली। बीते साल दिंसबर में एक मुसलमान मजदूर की जलाकर बर्बरता से हत्या कर देने का आरोपी शंभूलाल रेगर अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में उतर सकता है। उत्तर प्रदेश नवनिर्माण सेना नाम की पार्टी ने उसे उत्तर प्रदेश की आगरा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ाने की बात कही है। राजस्थान के राजसमंद में रेगर ने एक बंगाली मजदूर पर पहले कुल्हाड़ी से हमला किया था और उसके बाद उसको जलाकर मार दिया था। रैगर हत्या के मामले में जोधपुर की जेल में बंद है।

रेगर ने चुनाव लड़ने के लिए हामी भरी

रेगर ने चुनाव लड़ने के लिए हामी भरी

शंभूलाल रेगर को उत्तर प्रदेश नवनिर्माण सेना 2019 लोकसभा चुनाव के लिए आगरा से टिकट दिया है। पार्टी के नेताओं का कहा है कि शंभू को चुनाव लड़ाने का फैसला उसकी सहमति के बाद ही लिया गया है। पार्टी की ओर से कहा गया है कि शंभू को 2019 में लोकसभा चुनाव लड़ने का ऑफर दिया था जिसे उसने स्वीकार कर लिया। जिसके बाद पार्टी ने उसका नाम सार्वजनिक किया।

जेल से ही लड़ेगा चुनाव

जेल से ही लड़ेगा चुनाव

रेगर फिलहाल जोधपुर की जेल में बंद है और 2019 तक उसकी जमानत मिलना भी बहुत मुश्किल है।इस पर उत्तर प्रदेश नवनिर्माण सेना का कहना है कि शंभू जेल से ही चुनाव लड़ेगा। उत्तर प्रदेश नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष अमित जानी ने कहा है कि पार्टी उन्हें जेल के भीतर से ही चुनाव लड़ाएगी। जानी ने कहा है कि उनकी पार्टी का एजेंडा हिन्दुत्व है और रेगर से बेहतर हिंदुत्व का कोई दूसरा चेहरा पार्टी के लिए नहीं हो सकता। जानी का कहना है कि मुख्तार अंसारी जैसे कई नेता दर्जनों मुकदमें होने के बावजूद जेल से चुनाव लड़ते हैं तो रेगर क्यों नहीं लड़ सकता।

कौन हैं शंभूलाल रेगर

कौन हैं शंभूलाल रेगर

शंभुलाल राजस्थान के राजसमंद जिले के राजनगर में रहता है। उसके परिवार में पत्नी, सोलह साल की बड़ी बेटी, तेरह साल की बेटी और ग्यारह साल का बेटा, दो शादीशुदा छोटे भाइयों की पत्नियां, उनके बच्चे साथ रहते हैं। शंभूलाल दसवीं फेल हैं। बीते साल दिंसबर में दुनियाभर में उसके एक वीडियो ने ना सिर्फ भारत बल्कि दुनियाभर के लोगों का ध्यान खींचा। वीडियो में वो कथित तौर पर पश्चिम बंगाल के एक मजदूर अफराजुल की हत्या करता दिखा। उसने वीडियो में ऐसा करने की वजह मुसलमानों का लव जिहाद करना बताया।

वीडियो सामने आने के बाद राजस्थान पुलिस ने शंभू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। हालांकि उसकी गिरफ्तारी के समय भी कई हिन्दूवादी संगठन उसके पक्ष में दिखे और उसकी करनी को सही बताने की कोशिश की। शंभुलाल का एक और वीडियो भी सामने आया, जिसके जोधपुर जेल के भीतर बनाए जाने की बात कही गई। इसमें शंभू मुसलमानों के खिलाफ बोलते हुए और अपने किए के लिए किसी शर्मिंदगी ना होने की बात कही।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+