तनुश्री-नाना पाटेकर विवाद पर शक्ति कपूर ने दिया बचकाना बयान, उड़ाया मजाक, देखें Video

Recommended Video

    Tanushree Dutta Nana Patekar Controversy: Shakti Kapoor gives SHOCKING REPLY on this;Watch|FilmiBeat

    मुंबई। तनुश्री दत्ता की ओर से नाना पाटेकर पर लगाए गए यौन शोषण के आरोप के बाद आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, कुछ लोगों ने जहां तनुश्री दत्ता का खुलकर समर्थन किया है वहीं कुछ लोग तनुश्री दत्ता को झूठा कह रहे हैं लेकिन बेहद ही बचकाना बयान बॉलीवुड के मशहूर खलनायक शक्ति कपूर की ओर से आया है,मीडिया से बात करते हुए शक्ति कपूर ने कहा कि मैं कल ही विदेश से लौटा हूं, मैं वहां गणपति बप्पा की पूजा के लिए गया हुआ था, मुझे इस केस के बारे में कुछ भी जानकारी नहीं है।

    शक्ति कपूर ने दिया बचकाना बयान

    शक्ति कपूर ने दिया बचकाना बयान

    फिर जब शक्ति कपूर (66) को इस मामले के बारे में डिटेल से बताया गया तो उन्होंने हंसते हुए कहा कि ये तो 10 साल पहले का मामला है....उस समय तो मैं बच्चा था। इस सीरियस मामले पर शक्ति कपूर का ऐसा बयान सुनकर सभी चौंक गए।

    अभिनेत्री तनुश्री ने लगाए हैं नाना पाटेकर पर संगीन आरोप

    मालूम हो कि अभिनेत्री तनुश्री ने साफ शब्दों में नाना पाटेकर पर इल्जाम लगाया है कि आज से 10 साल पहले यानी कि 2008 में फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' के सेट पर नाना ने न केवल उनका सेक्शुअल हैरेसमेंट किया था बल्कि एक पॉलिटिकल पार्टी को बुलाकर उनकी कार पर हमला भी करवाया था लेकिन उस वक्त किसी ने भी मुझे इंडस्ट्री में सपोर्ट नहीं किया था।

    नाना पाटेकर ने तनुश्री को भेजा नोटिस

    जबकि नाना पाटेकर ने इन सारे आरोपों का खंडन करते हुए तनुश्री दत्ता को ही झूठा बोल दिया है और उन्होंने उसे नोटिस भेजा है। इस बारे में नाना पाटेकर के वकील राजेंद्र शिरोड़कर ने बताया कि नोटिस में तनुश्री द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को झूठा बताया गया है और उनसे माफी मांगने को कहा गया है।

     बॉलीवुड बंटा दो हिस्सों में

    बॉलीवुड बंटा दो हिस्सों में

    अभिनेत्री और नाना के इस विवाद पर बॉलीवुड भी दो हिस्सों में बंट गया है, कोई तनुश्री को सपोर्ट कर रहा तो कोई विरोध में है। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने जहां इस गंभीर मुद्दे पर सफाई से पल्ला झाड़ लिया है वहीं प्रियंका चोपड़ा, फरहान अख्तर, स्वरा भास्कर, परिणिती चोपड़ा और ऋचा चड्डा जैसे सितारों ने तनुश्री को सपोर्ट करते हुए उन्हें हिम्मत ना हारने को कहा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+