जब शशि कपूर को मार खाता देख 'विलेन' से भिड़े गए थे दो साल के सैफ
Recommended Video

नई दिल्ली। मशहूर अभिनेता शशि कपूर अब इस दुनिया में नहीं हैं, लंबी बीमारी के बाद उनका निधन हो गया है। वो भले हमारे बीच में नहीं हैं लेकिन उनकी फिल्में हमारे बीच रहेंगी। पर्दे पर उनके निभाए किरदार तो सबको याद रहेंगी हीं, पर्दे के पीछे के भी उनके कई किस्से मशहूर हैं। एक किस्सा उनको और सैफ अली खान को लेकर है। जब सैफ को लगा था कि शशि अंकल मुश्किल में हैं।

शूटिंग देखने आए थे सैफ अली खान
सैफ अली खान जब महज दो साल के थे तो वो अपनी मां शर्मिला टैगोर के साथ 'पाप और पुण्य' की शूटिंग देखने पहुंचे। शूटिंग के दौरान एक फाइट सीन में था। इसमें शशि कपूर पर हमले के लिए विलेन आगे बढ़ा और उन्हें मारने लगा तो मां की गोद में बैठे सैफ को लगा कि इन अंकल को बचाया जाना चाहिए।

सैफ ने पैर में काट लिया
जब सैफ को लगा कि इन अंकल को बचाया जाना चाहिए तो वो झट से मां की गोद से उतरे और जाकर फिल्म के विलेन के पैर में काट लिया। दरअसल शशि की पत्नी और बच्चे भी शूटिंग देखने आते थे और उनको सैफ भी बचपन में अपना करीबी मानते थे।

शशि कपूर: द हाउसहोल्डर में इसका जिक्र
असीम छाबड़ा की किताब 'शशि कपूर: द हाउसहोल्डर' में ऐसे कई किस्सों का जिक्र है। इसी किताब में इस किस्से का जिक्र है, सैफ की मां शर्मिला टैगोर ने बताया था कि शशि और मैं जयपुर में 'पाप और पुण्य' फिल्म की शूटिंग के लिए थे। वहीं ये हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications