शाहरुख की बेटी सुहाना का दोस्त संग पोल डांस, ऐसी झूमकर नाचीं, वायरल हुआ वीडियो

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान का एक डांस करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इंस्टा पर शेयर किए गए इस वीडियो में वह जबरदस्त पोल डांस करती नजर आ रही हैं। वीडियो पर लगातार सोशल मीडिया यूजर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो में सुहाना का चेहरा साफ नहीं दिख रहा है लेकिन सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि वीडियो में सुहाना ही डांस कर रही हैं।

दोस्त के साथ कर रहीं पोल डांस

सुहाना खान इस वीडियो में अपने दोस्त के साथ पोल डांस करती नजर आ रही हैं। वीडियो में सुहाना खान इतनी एनर्जी के साथ डांस कर रही हैं कि लोग लगातार उनकी तारीफ में कमेंट कर रहे हैं। वीडियो को अब तक लाखों लोग अब तक लाइक कर चुके हैं।

 सोशल मीडिया पर लोकप्रिय सुहाना

सोशल मीडिया पर लोकप्रिय सुहाना

सुहाना खान बीते कुछ समय में सोशल मीडिया पर तेजी से लोकप्रिय हुई हैं। सोशल मीडिया पर सुहाना खान के वीडियो और फोटो लगातार चर्चा में बने रहते हैं। दोस्तों के साथ उनकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान खींचती रहती हैं। हालांकि कई बार उनको अपनी तस्वीरों के लिए भद्दे कमेंट का भी सामना करना पड़ता है। पार्टी की तस्वीरों पर उन्हें लोग उन्हें पढ़ाई पर ध्यान देने की नसीहत देने से भी नहीं चूकते हैं।

लंदन में कर रहीं पढ़ाई, जल्दी ही करेंगी फिल्मों में एंट्री

लंदन में कर रहीं पढ़ाई, जल्दी ही करेंगी फिल्मों में एंट्री

शाहरुख खान की बेटी सुहाना इन दिनों लंदन में अपनी पढ़ाई पूरी कर रही हैं। वो जब भारत में होती हैं तो अक्सर अपने पिता के साथ दिख जाती हैं। सुहाना जल्दी ही फिल्मों में भी एंट्री कर सकती हैं। सुहाना खान एक मैगजीन के लिए फोटोशूट भी करा चुकी हैं। वहीं शाहरुख खान ने कुछ समय पहले कहा था कि पढ़ाई पूरी करने के बाद सुहाना फिल्मों में आ सकती हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+