शाहरुख की बेटी सुहाना की सहेलियों संग जोरदार डांस पार्टी, वीडियो वायरल
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सुहाना अपनी दोस्तों के साथ मस्ती करती नजर आ रही हैं। सुहाना की वीडियो सोशल मीडिया पर अक्सर चर्चा में रहती हैं, सुहाना का डांस करते हुए ये वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।
पार्टी का है वीडियो
सुहाना खान का यह वीडियो किसी पार्टी का है, जिसमें वह अपने दोस्तों के साथ डांस भी करती नजर आ रही हैं। सुहाना का ये वीडियो वॉट्सएप बॉलीवुड नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया गया है। जिसमें सुहाना अपनी दो दोस्तों के गले में हाथ डालकर झूमती दिखाई दे रही हैं।

मिरर सेल्फी भी हुई थी वायरल
सुहाना खान की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होते रहे हैं। हाल ही में सुहाना खान की मिरर सेल्फी वायरल हुई थी। इस सेल्फी में सुहाना ब्लैक पोल्का डॉट ड्रेस में दिखाई दे रही हैं। उनके साथ उनकी दोस्त भी नजर आ रही हैं। इससे पहले दोस्तों के साथ डांस के भी कई वीडियो वायरल हुए हैं।

न्यूयॉर्क में कर रहीं पढ़ाई
सुहाना लंदन से अपनी ग्रेजुएशन पूरी करने के बाद अब न्यूयॉर्क में पढ़ाई कर रही हैं। सुहाना खान के बॉलीवुड में एंट्री करने को लेकर भी कई तरह के कयास लगाए जाते रहे हैं। सुहाना के पिता शाहरुख खान ने उनके फिल्मों में आने को लेकर कुछ समय पहले कहा था कि वह अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद एक्टिंग करना चाहेंगी तो उन्हें कोई परेशानी नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications