शाहिद ने शेयर की अपनी बीवी मीरा की नहाते हुए फोटो
नयी दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर अक्सर मीडिया में छाए रहते हैं। इन दिनों वो अपनी पत्नी मीरा का वजह से चर्चा में आ गए हैं। शाहिद ने अपनी पत्नी मीरा की बाथरूम फोटो सोशल मीडिया पर शेयर कर दी है। दरअसल शाहिद इन दिनों सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव हैं। वो अक्सर अपनी फोटो इंस्ट्राग्राम पर शेयर करते रहते हैं, लेकिन इस बार जो उन्होंने फोटो शेयर की उसे देखकर सब चौंक गए।

शाहिद ने अपनी पत्नी मीरा राजपूत की नहाते हुए फोटो इंस्ट्राग्राम पर शेयर कर दी। फोटो में मीरा शीशे के पीछे खड़ी नजर आ रही हैं। फोटो को देखकर ऐसा लगा रहा है कि शीशे के पीछे काफी कोहरा है। अंग्रेजी अखबरा टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक ये फोटो बाथरूम की है।
जहां मीरा बाथरूम में नहा रही है। फोटो में शीशे पर पानी नजर आ रहा है। हलांकि फोटो ने कहीं भी इस फोटो में चर्चा नहीं की है कि ये फोटो कहां और कब की है। उन्होंने बस लिखा है 'ये फोटो पेंटेड नहीं है, इसे मैंने क्लिक किया है। मेरी नजरों से मेरी पत्नी को देखें।' जहां मीरा की नहाने की फोटो पर चर्चा हो रही है तो वहीं शाहिद ने प्रोफेशनल फोटोग्राफी को लेकर भी लोग चर्चा कर रहे है।












Click it and Unblock the Notifications