शाहिद कपूर ने अब की बैकग्राउंड डांसर्स की मदद, बैंक एकाउंट में ट्रांसफर किये पैसे, जानें एक्टर से क्या है इनका खास कनेक्‍शन

शाहिद कपूर ने अब बैकग्राउंड डांसर्स की मदद, एक्टर ने बैंक एकाउंट में ट्रांसफर किये पैसे

मुंबई। कोरोना वायरस के बीच बॉलीवुड कलाकार लगातार जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। इस कोरोना संकट के बीच बॉलीवुड के सपोर्टिंग एक्‍टर और बैकग्राउंड डांसरआर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। ऐसे में इनकी मदद करने के लिए बॉलीवुड एक्‍टर शाहिद कपूर अब आगे आए हैं। शाहिद कपूर ने बैकग्राउंड डांसर के एकाउंट में पैसे भी ट्रांसफर किये हैं।

प्रवासियों को स्‍टेशन से विदा करने पहुंचे सोनू सूद को प्‍लेटफार्म पर जाने की नहीं दी गई इजाजत

40 बैंकग्राउंड डांसर के खाते में ट्रांसफर किए पैसे

40 बैंकग्राउंड डांसर के खाते में ट्रांसफर किए पैसे

इस बात का खुलासा एक पूर्व बैकग्राउंड डांसर ने किया, जो इस समय शाहिद कपूर के सहारे लोगों की मदद करने की कोशिश कर रहा हैं । शाहिद कपूर ने जरूरतमंद डांसर के बैंक खाते में पैसे जमा किए है। शाहिद ने 40 डांसर को सपोर्ट कर रहे है और आनेवाले अगले 2-3 महीने उनके खाते में पैसे जमा करने वाले है। रिपोर्ट के मुताबिक, शाहिद ने कोरियोग्राफर बॉस्को मार्टिस और अहमद खान की मंडली से 40 नर्तकियों के बैंक खातों में धन हस्तांतरित किया है।

शाहिद कपूर ने बतौर बैंगग्राउंड डांसर की थी करियर की शुरुआत

शाहिद कपूर ने बतौर बैंगग्राउंड डांसर की थी करियर की शुरुआत

आखिरी बार ब्लॉकबस्टर फिल्म कबीर सिंह में अपनी एक्टिंग से दर्शकों के लिए दिलों पर राज करने वाले एक्‍टर शाहिद कपूर ने भी अपने करियर की शुरुआत बतौर बैकग्राउंड डांसर से ही की थी। उन्होंने फिल्म ताल, दिल तो पागल है , 'थानेदार,' में बैकग्राउंड डांसर के तौर पर काम किया था। शाहिद कपूर ने फिल्म ‘इश्क़ विश्क' से बतौर अभिनेता नजर आए थे। उसके बाद उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में, पद्मावत, कबीर सिंह, उड़ता पंजाब से अपने अभिनय से दर्शकों को चौंका दिया था। अब उनकी अगली फिल्म ‘जर्सी'है।

जानिए कौन हैं ये डांसर

जानिए कौन हैं ये डांसर

शाहिद कपूर के इस नेक पहल की जानकारी एक पूर्व बैकग्राउंड डांसर ने दी थी जो इन दिनों डांसरों को शाहिद से जुड़ने में मदद कर रहा है। उन्होंने कहा, "शाहिद कपूर ने हाल ही में 40 डांसर के बैंक खातों में धन ट्रांसफर किया। उन्‍होंने ये भी बताया कि हमने उन दिनों के डांसर को शॉर्टलिस्ट किया, जब उन्होंने 'इश्क विश्क' से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस बात को 17 साल हो गए हैं और वे डांसर खराब स्थिति में हैं। वे अभी काम नहीं कर रहे हैं। इनमें कई वो डांसर भी शामिल हैं, जिन्होंने उनके साथ 'धातिंग नाच', 'सदावर' और 'अगल बगल' में शाहिद कपूर के साथ काम किया था।

शाहिद की कबीर सिंह फिल्‍म ने जबरदस्‍त की थी कमाई

शाहिद की कबीर सिंह फिल्‍म ने जबरदस्‍त की थी कमाई

कबीर सिंह ने की जबरदस्त कमाई कुछ महीने पहले ही शाहिद कपूर की फिल्म 'कबीर सिंह' आई थी। संदीप वांगा के निर्देशन में बनी फिल्म कबीर सिंह ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की थी। हालांकि, यह फिल्म आलोचकों के निशाने पर भी रही लेकिन फिर भी दर्शकों ने इसे खूब पंसद किया। इस फिल्म में शाहिद का कबीर सिंह वाला लुक भी काफी चर्चा में रहा। इस फिल्म में शाहिद कपूर के अपोजिट कियारा आडवाणी थीं।


Marine Drive Reopens For Mumbaikers
===================
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+