शाहीन बाग प्रोटेस्ट: पुलिस ने कालिंदी कुंज से फरीदाबाद रास्ता फिर बंद किया

शाहीन बाग प्रोटेस्ट: पुलिस ने खोला कालिंदी कुंज से फरीदाबाद का रास्ता खोला

नई दिल्ली। दिल्ली के शाहीन बाग में सीएए, एनआरसी के खिलाफ प्रदर्शन शुरू होने के चलते बंद किए गए कालिंदी कुंज से फरीदाबाद की ओर जाने वाले रास्ते पर पुलिस ने एक बार फिर से बैरिकेडिंग लगा दिए हैं। शुक्रवार सुबह कुछ समय के लिए पुलिस ने ये रास्ता खोला दिया था लेकिन बाद में इसे फिर से बंद कर दिया। जानकारी के मुताबिक, शिवरात्रि के लिए ये रास्ता खोला गया था, जिसे फिर से बंद कर दिया गया। ये रास्ता कालिंदी कुंज से फरीदाबाद और जैतपुर की ओर जाता है।

ककके्

कालिंदी कुंज के पास शाहीन बाग में 15 दिसंबर को औरतों ने सीएए के खिलाफ धरना शुरू किया था। जिसके बाद पुलिस ने आसपास के रास्ते भी बैरिकेडिंग लगाकर बंद कर दिए थे। ये रास्ता भी तभी से बंद था। अब पुलिस ने ये रास्ता खोला है।

बीते 69 दिन से नोएडा, कालिंदी कुंज से फरीदाबाद की ओर जाने वाला ये रास्ता बंद हैं। जिसके चलते यूपी के नोएडा से हरियाणा के फरीदाबाद जाने वालों को डीएनडी फ्लाईओवर से होकर जाना पड़ रहा था। यूपी पुलिस ने नोएडा में ओखला बर्ड सेंचुरी के पास से बैरियर लगाकर कालिंदी कुंज की ओर जाने वाले रास्ते को बंद किया है।

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के मध्यस्थों के सामने भी शाहीन बाग में प्रदर्शन कर रहे लोगों ने ये मामला उठाया था। प्रदर्शनकारियों ने कहा था कि हम लोगों की वजह से एक रास्ता बंद है जबकि कई दूसरे रास्ते पुलिस ने रोके हुए हैं। प्रदर्शनकारियों का मध्यस्थों से कहना था कि हमारा प्रदर्शन 150 मीटर के हिस्से में चल रहा है लेकिन पुलिस ने सड़क को कई किमी पहले ओखला वर्ड सेंचुरी पर बंद कर दिया गया है। वहीं कालिंदी कुंज से शाहीन बाग 9 नंबर की ओर आनी वाली सड़क को भी पुलिस ने बंद कर दिया गया है। इसे पुलिस खोल सकती है। गुरुवार को शाहीन बाग में प्रदर्शकारियों से बात करने पहुंचे सुप्रीम कोर्ट के मध्यस्तों ने प्रदर्शन स्थल के आसपास बंद चल रहे सभी रास्तों का भी दौरा किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+