Shaheen Bagh Firing Case: गोली चलाने वाले कपिल ने दोस्त से उधार ली थी बंदूक, पिता लड़ चुके हैं चुनाव

नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून और NRC को लेकर पिछले डेढ़ महीने से शाहीन बाग में विरोध प्रदर्शन जारी है लेकिन इस विरोध प्रदर्शन में उस वक्त सनसनी मच गई जिस वक्त शनिवार को एक हमलावर ने वहां गोली चला दी, घटना शाहीनबाग में जसोला नाले के पास हुई , हालांकि सूचना पाकर मौके पर मौजूद पुलिस ने फायरिंग करने वाले शख्‍स को गिरफ्तार कर लिया, पुलिस उसे थाने ले गई है और पूछताछ की।

फायरिंग चलाने वाले व्यक्ति का नाम कपिल गुर्जर है

फायरिंग चलाने वाले व्यक्ति का नाम कपिल गुर्जर है

इस बारे में पुलिस ने मीडिया को बताया कि वह शख्स हवा में फायरिंग कर रहा था, उसका नाम कपिल गुर्जर है और वो पूर्वी दिल्ली के दल्लूपुरा गांव का रहने वाला है और वो अपने दोस्त से बंदूक उधार लेकर शाहीन बाग पहुंचा था, जहां उसने गोली चलाई, उसने कहा कि उसके अपने ही देश में कैसे कुछ मुट्ठी भर लोगों ने शाहीन बाग में सड़क पर कब्जा किया हुआ है, उसे इस बात का गुस्सा था और वह सड़क खुलवाने के लिए वहां पहुंचा था. कपिल गुर्जर ने बताया कि वह ऑटो लेकर वहां पहुंचा और 2 राउंड फायरिंग की।

कपिल के पिता बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर लड़ चुके हैं पार्षद का चुनाव

जबकि कपिल गुर्जर का परिवार उसके शाहीन बाग में जाकर गोली चलाने की खबर से काफी हैरान है, परिजनों का कहना है कि उन्हें टीवी से ही यह खबर मिली, कपिल गुर्जर के गांव वालों का कहना है कि वो बहुत शांत रहने वाला इंसान है और अपने पिता के साथ दूध की डेयरी में काम करता है, आरोपी के पिता का नाम चौधरी गजे सिंह बैंसला है, परिवार में कपिल के अलावा बड़ा भाई और बहन हैं। कपिल की शादी हो चुकी है, एक बच्चा भी है, उसके पिता चौधरी गजे सिंह बैंसला वर्ष 2012 में बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर नगर निगम में पार्षद का चुनाव लड़ चुके हैं, हालांकि इसमें उन्हें हार मिली थी। कपिल ने गोली क्यों चलाई और वह पिस्टल कहां से लाया, परिवार को इसकी कोई जानकारी नहीं है।

प्रत्‍यक्षदर्शियों की मानें तो कपिल ने 3 गोलियां चलाईं...

जबकि प्रत्‍यक्षदर्शियों की मानें तो कपिल ने 3 गोलियां चलाईं। पुलिस जब उसे गिरफ्तार कर ले जा रही थी तो कपिल ने कहा कि इस देश में किसी की नहीं चलेगी सिर्फ हिंदुओं की चलेगी। जहां गोली चली है वह जगह मुख्य धरनास्थल से करीब 150 मीटर दूर था, दरअसल यहीं से धरनास्थल परिसर के बैरिकेड लगे हैं और सुरक्षाकर्मी भी यहां बैठे रहते हैं। आपको बता दें कि इससे पहले बीते 30 जनवरी को विरोध के लिए जामिया यूनिवर्सिटी से राजघाट तक मार्च निकाला जा रहा था, इस दौरान भी एक युवक ने फायरिंग की थी जिसमें एक युवक जख्‍मी हो गया था।

'शाहीन भाग खेल खत्म'

फायरिंग करने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। वो नाबालिग है और ग्रेटर नोएडा के दादरी का रहने वाला है। शख्स ने इस घटना को अंजाम देने से पहले फेसबुक लाइव किया था। अपने एक फेसबुक पोस्ट में आरोपी शख्स ने लिखा, ''शाहीन भाग खेल खत्म।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+