छापेमारी के बाद सीवान से रातों-रात भागलपुर जेल शिफ्ट किए बाहुबली नेता शहाबुद्दीन
नयी दिल्ली। बिहार में पत्र कार राजदेव रंजन की हत्या के बाद कल सीवान जेल में छापेमारी की गई। डीएम और एसपी ने सीवान जेल में छापेमारी की, जहां से उन्हें कई आपत्तिजनक चीजें बरामद हुई। छापेमारी के दौरान पुलिस को मोबाईल फोन, चाकू और कई आपत्तिजनक चीजें जेल से बरामद हुई, जिसके बाद रातों-रात आरजेडी के पूर्व सांसद और बाहुबली नेता शहाबुद्दीन को सीवान जेल से शिफ्ट कर भागलपुर जेल भेज दिया गया है।

छापेमारी में पुलिस ने को जेल परिसर से 36 मोबाईल फोन, 2 चाकू और कुछ आपत्तिजनक सामान बरामद किए गए हैं। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस को जानकारी मिली थी कि रंजन मर्डर से पहले सीवान जेल से 36 कॉल किए गए थे। वहीं पत्रकार की हत्या के बाद घटनास्थल से सीवान जेल में फोन आया था, जिसे लेकर पुलिस इस मर्डर केस को सीवान जेल से जो़ड़कर देख रही है।
पुलिस ने सीवान जेल में शहाबुद्दीन से मिलने आए लोगों की फेहरिस्त तैयार कर ली है। पुलिस ने शहाबुद्दीन ने जेल में मिलने वाले 63 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि उन्हें यहां से पत्रकार मर्डर केस के अहम सुराग मिलेंगे।












Click it and Unblock the Notifications