एडिटर को धमकाने के चक्‍कर में जेल पहुंच गए शाहरुख खान, जानिए क्‍या है सारा किस्‍सा

मुंबई। बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने एक इंटरव्‍यू में उस किस्‍से के बारे में बताया है जब उन्‍हें एक दिन के लिए जेल जाना पड़ा था। शाहरुख ने यह बातें दुनिया के मशहूर टीवी होस्‍ट डेविड लेटरमैन के साथ नेटफिल्‍क्‍स पर टेलीकॉस्‍ट उनके शो , 'ऑन माई नेक्‍स्‍ट गेस्‍ट' पर कहीं हैं। लेटरमैन ने काफी समय के बाद छोटे पर्दे पर वापसी की है और यह उनका कई सालों के बाद आया कोई शो है। 25 अक्‍टूबर को लेटरमैन का यह शो नेटफिल्‍क्‍स पर टेलीकॉस्‍ट हुआ है। शाहरुख के खिलाफ एक मैगजीन के एडीटर ने कुछ अनाप-शनाप लिख दिया था और इसकी वजह से दोनों के बीच मारपीट तक की नौबत आ गई थी।

डायरेक्‍टर ने पत्‍नी के साथ रात बिताने को कहा!

डायरेक्‍टर ने पत्‍नी के साथ रात बिताने को कहा!

शो पर लेटरमैन ने शाहरुख खान से उस किस्‍से के बारे में बात की जो उनके करियर की शुरुआत यानी 90 के दशक से जुड़ा था। जिस समय शाहरुख ने अपना करियर शुरू किया तो एक मैगजीन के आर्टिकल में इस बात का दावा किया गया कि शाहरुख से डायरेक्‍टर ने कहा है कि एक इंटीमेट सीन की तैयारी के लिए उन्‍हें रात भर डायरेक्‍टर की पत्‍नी के साथ ही रहना चाहिए ताकि सीन परफेक्‍शन के साथ हो सके। लेटरमैन ने शाहरुख से पूछा, 'मुझे माफ कीजिएगा अगर मुझे नाम न आए और उस डायरेक्‍टर ने जो अपनी पत्‍नी को डायरेक्‍ट कर रहा था और आप पर एक इंटीमेट सीन शूट हो रहा था। मैगजीन में जो अफवाह छपी उसके मुताबिक डायरेक्‍टर ने आपसे कहा कि आप दोनों साथ में एक रात क्‍यों नहीं बिताते हैं। एक दूसरे को जब आप अच्‍छे से जान लेंगे तो मैं यह फिल्‍म शूट करुंगा।'

मैगजीन के एडीटर को शाहरुख ने किया फोन

मैगजीन के एडीटर को शाहरुख ने किया फोन

इस पर शाहरुख ने जवाब दिया और उस घटना के बारे में बताया। शाहरुख ने कहा, 'उस समय सोशल मीडिया जैसी कोई चीज नहीं थी, बस सिर्फ मैगजीन और इसी तरह का मीडिया था। मुझे बहुत गुस्‍सा आया था और मैंने तुरंत एडीटर को कॉल किया। मैंने कहा कि तुमने यह लिखा है। उसने जवाब दिया कि सुनो तुम इसे बस एक मजाक की तरह समझो। इस पर मैंने उसे जवाब दिया कि इसमें कोई मजाक नहीं है। मैं उनके ऑफिस चला गया और मैंने उनके साथ बुरा बर्ताव किया।' शाहरुख ने बताया कि उन्‍होंने वह उस एडीटर पर चिल्‍ला दिए थे और उन्‍होंने लोगों को मारने तक की धमकी दे डाली थी। शाहरुख ने बताया कि इस वजह से ही उन्‍हें एक दिन के लिए जेल जाना पड़ा था।

एक दिन के लिए जेल पहुंचे शाहरुख

एक दिन के लिए जेल पहुंचे शाहरुख

शाहरुख ने बताया कि एक दिन वह शूटिंग कर रहे थे और पुलिस वाले उनके पास आए और पास में बैठ गए। बहुत प्‍यार से पुलिस वालों ने उनसे कहा, 'हमें आपसे कुछ सवाल पूछने हैं।' जब शाहरुख खान जेल में गए तो उन्‍हें वह जगह काफी बदबूदार लगी और इस पर उन्‍होंने पुलिस वालों से अनुरोध किया कि वे उन्‍हें प्‍लीज जाने दें, वह आगे से ऐसा कुछ नहीं करेंगे। शाहरुख शाम तक जमानत पर रिहा हो गए। इसके बाद भी उन्‍होंने उसी एडीटर को कॉल किया और इस बार भी उन्‍होंने उस एडीटर को डराने की कोशिश की थी।

भारतीय होगा अमेरिकी प्रेसीडेंट

भारतीय होगा अमेरिकी प्रेसीडेंट

लेटरमैन ने शाहरुख से यह भी पूछा था कि भारतीय अमेरिकी राष्‍ट्रपति के बारे में क्‍या सोचते हैं। इस पर शाहरुख ने राष्‍ट्रपति पर तंज कसते हुए कहा कि अमेरिका एक सुपरपावर देश है। तमाम भारतीय यहां पर आते हैं और कुछ सालों बाद तक हर भारतीय यह सोचता था कि जो कुछ है बस अमेरिका ही है। लेकिन इसके साथ ही शाहरुख ने लेटरमैन को आगाह करते हुए कहा कि क्‍या मालूम आज से चार-पांच साल बाद अमेरिका का राष्‍ट्रपति कोई भारतीय ही हो।


Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+