मालदीव्स में छुट्टियां मना रहा शाहरुख खान का परिवार, बच्चों की फोटो शेयर कर गौरी ने लिखी ये बात

नई दिल्ली। बॉलीवुड के किंग कहे जाने वाले शाहरुख खान इन दिनों परिवार के साथ मालदीव्स में छुट्टियां मना रहे हैं। इस समय की एक फोटो तब सामने आई जब गौरी खान ने इंस्टाग्राम पर अपने तीनों बच्चों की तस्वीर शेयर की। फोटो में शाहरुख के तीनों बच्चे सुहाना खान, आर्यन खान और अबराम खान एक ही फ्रेम में हैं और किसी शिप पर नजर आ रहे हैं। सुहाना और आर्यन ने एक सी ब्लैक टी- शर्ट पहनी है। वहीं अबराम ने व्हाइट और ब्लू प्रिंटेड टी- शर्ट पहनी हुई है।

गौरी बोलीं 'मेरे तीन नन्हें मुन्ने'

गौरी बोलीं 'मेरे तीन नन्हें मुन्ने'

गौरी खान ने फोटो के कैप्शन में लिखा है- My Little three यानी 'मेरे तीन नन्हें मुन्ने'। फोटो पर इंस्टाग्राम यूजर्स के शानदार कमेंट्स आ रहे हैं। फोटो में सुहाना और अबराम कैमरे की ओर देखकर मुस्कुरा रहे हैं वहीं आर्यन मानो दूर कही समुद्र की लहरों को निहार रहे हैं। बता दें कि सुहाना अबराम और आर्यन की कम ही तस्वीरें एक साथ देखने को मिलती हैं। ऐसे में ये तस्वीर सामने आई तो लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं।

View this post on Instagram

My Three Little.....❤️

A post shared by Gauri Khan (@gaurikhan) on

'मालदीव्स से जाते हुए बुरा लग रहा है'

इसके अलावा शाहरुख ने भी अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। शिप पर से लिए गए इस वीडियो में सागर की लहरें दिखाई पड़ रही हैं जिसकी वीडियो शाहरुख ने शिप पर से ली है। वीडियो के कैप्शन में शाहरुख ने लिखा है कि मालदीव्स से जाते हुए बुरा लह रहा है और खासकर जुमेराह वित्तावली से शानदार लोगों को छोड़ते हुए। इतनी प्यारी छुट्टियों के लिए शुक्रिया जुमेराह वित्तावली। हम आपको याद करेंगे। उम्मीद की जा रही है कि शाहरुख और उनका परिवार जल्द ही छुट्टियों की और भी तस्वीरें शेयर करेगा।

अबराम बालकनी में जाकर कहता है- 'पापा लोग आ गए'

एक इंटरव्यू में शाहरुख खान ने छोटे बेटे अबराम के बारे में बात करते हुए कहा था कि अबराम मेरे भीतर के बच्चे को जगा देता है। मेरे जन्मदिन पर वह हर घंटे बालकनी में जाकर आता है। बाहर फैंस मेरा नाम पुकार रहे होते हैं। वो दौड़कर मेरे पास आता है और कहता है- पापा लोग आ गए चलिए उनसे मिलते हैं। वो खींचकर बाहर ले जाता है क्योंकि उसे लोगों के लिए हाथ हिलाना पसंद है। वो बेहद स्मार्ट और समझदार बच्चा है और उसके साथ रहना सुखद होता है। बता दें कि कॉर्टून फिल्म द लायन किंग में शाहरुख मुफासा की आवाज दे रहे हैं। इस फिल्म में उनके बड़े बेटे आर्यन की आवाज का इस्तेमाल भी सिंबा के किरदार के लिए किया गया है।

आर्यन के एक्टिंग डेब्‍यू पर बोले शाहरुख खान

आर्यन के एक्टिंग डेब्यू की बात करें तो शाहरुख का कहना है कि उनका बेटा फिल्म मेकिंग में अपना करियर बनाना चाहता है । खबरों की मानें तो शाहरुख खान बेटे को हॉलीवुड में लॉन्च करना चाहते हैं । आर्यन की बहन सुहाना ने कुछ समय पहले ही अपना ग्रेजुएशन पूरा किया है ।

यह भी पढ़ें- शाहरुख की बेटी सुहाना का दोस्त संग पोल डांस, ऐसी झूमकर नाचीं, वायरल हुआ वीडियो

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+