VIDEO: विधायक ने की शाहरुख की सरेआम बेइज्जती कहा- 'होगा तू कहीं का सुपरस्टार'
नई दिल्ली। बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान को महाराष्ट्र विधानसभा परिषद के विधायक जयंत पाटिल ने जमकर खरी-खोटी सुनाई है। इसका वीडियो भी वायरल हो गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि पाटिल शाहरुख खान को हड़काते हुए कहते हैं कि होगा कहीं का सुपरस्टार। यहां का नहीं है। ऐसा कहते हुए पाटिल आगे बढ़ जाते हैं और शाहरुख चुपचार देखते रह जाते हैं। यह वीडियो 2 नंवबर का बताया जा रहा है, उस दिन शाहरुख अलीबाग गए थे। आपको बता दें कि 2 नवंबर को शाहरुख का बर्थडे था और अपने हर बर्थडे पर वो अलीबाग जाते हैं।

जानकारी के मुताबिक शाहरुख खान अपना जन्मदिन मनाकर अलीबाग से स्पेशल मोटर बोट (याच) से मुंबई आ रहे थे। ठीक उसी वक्त जयंत पाटिल मुंबई के कोलाबा से अपनी याच में रायगढ़ जाने वाले थे। शाहरुख के मोटरबोट से आने की खबर उनके फैंस को मिली और हजारों लोग उनकी झलक पाने को बेताब होकर समुद्र किनारे पहुंच गए। भीड़ के चलते विधायक को अपने याच तक पहुंचने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। शाहरुख के फैंस ने विधायक पाटिल के साथ धक्कामुक्की भी की। इसके बाद वे किसी तरह से भीड़ को काट कर अपने बोट तक पहुंचे।
वहां जाकर उन्होंने देखा कि शाहरूख खान की बोट वहां खड़ी है और इस कारण उनकी बोट को किनारे नहीं लगाया जा सकता। इसके बाद विधायक का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। उन्होंने सरेआम शाहरुख की बेइज्जती कर दी। उन्होंने कहा, 'ये अलीबाग तुमने खरीद लिया है क्या? होगा तू स्टार कहीं का लेकिन यहां नहीं।' जयंत के इस बर्ताव पर कोई भी जवाब न देते हुए शाहरुख शांतिपूर्वक खड़े होकर सब सुनते रहे जिसके बाद वो अपनी बोट से उतारकर घर की और निकल पड़े। शाहरुख के इस बर्ताव की फैंस तारीफ कर रहे हैं कि किस तरह से उन्होंने जयंत का जवाब न देते हुए मामले को शांति से हैंडल किया। इस पूरी घटना का वीडियो शाहरूख के फैंस ने अपने मोबाइल कैमरे से रिकॉर्ड किया और सोशल मीडिया में अपलोड कर दिया। जिसके बाद अब विधायक पाटिल की आलोचना शुरू हो गई है।
देखें VIDEO












Click it and Unblock the Notifications