शाहरुख के इश्क में रंगा 'बुर्ज खलीफा', दुनिया की सबसे बड़ी इमारत पर लिखा-Happy Birthday Shah Rukh
नई दिल्ली। बॉलीवुड के 'किंग खान' यानी कि शाहरुख ने सोमवार को अपना 55वां जन्मदिन मनाया, वो इन दिनों अपनी KKR आईपीएल टीम का उत्साह बढ़ाने के लिए अपने बच्चों के साथ दुबई में हैं, उनके बर्थडे पर दुबई में भी खास जश्न मना, जिसे देखकर खुद शाहरुख भी हैरान रह गए, दरअसल किंग खान के जन्मदिन पर 'बुर्ज खलीफा' भी उनके प्यार में रंगा नजर आया, विश्व की सबसे ऊंची इमारत ने बेहद ही खास अंदाज में अपने चहेते भारतीय फिल्मी सितारे को बर्थडे विश किया।

'बुर्ज खलीफा ' पर शाहरुख की कई तस्वीरें दिखाई गईं
'बुर्ज खलीफा ' पर शाहरुख खान की कई तस्वीरें भी दिखाई गईं और शानदार ढंग से हैप्पी बर्थडे शाहरुख लिखा, जिसे देखकर किंग खान खुशी से नाच उठे, उन्होंने खुद इस अनमोल पल के वीडियो और तस्वीरों को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें शाहरुख खुद बुर्ज खलीफा के सामने पोज देते नजर आ रहे हैं, अपनी तस्वीरों को शेयर करते हुए किंग खान ने बड़ा ही टचिंग मैसेज भी लिखा है।
Recommended Video

मेरे बच्चे भी इससे काफी प्रभावित हुए हैं: शाहरुख
शाहरुख ने लिखा है कि अपने आप को दुनिया की सबसे बड़ी स्क्रीन पर देखकर काफी खुशी हो रही है, मेरे दोस्त मोहम्मद अलाबार ने मेरी अगली फिल्म के पहले ही मुझे स्क्रीन पर दिखा दिया, मेरे बच्चे भी इससे काफी प्रभावित हुए हैं, वहीं, दूसरी तरफ मैं भी इससे बहुत प्यार कर रहा हूं, खुदा आप सभी को सलामत रखे, इस प्यार के लिए तहे दिल से शुक्रिया।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ किंग खान का Video
मालूम हो कि इससे पहले आईपीएल 2020 शुरू होने पर भी 'बुर्ज खलीफा' किंग खान की टीम केकेआर के इश्क में रंगा था, फिलहाल शाहरुख की तस्वीरें और वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं।

'परदेस' में भी 'मोहब्बतें' फैलाते हैं 'बादशाह' खान
वैसे आपको बता दें कि उम्र का आंकड़ा भले ही कुछ कहे लेकिन इसमें कोई शक नहीं कि आज भी शाहरुख की आंखों में वो कशिश है जिसे देखकर कोई भी 'दीवाना' हो जाए, शाहरुख खान की इमेज लोगों के जेहन में एक ऐसे इंसान की है जो कि 'परदेस' में भी 'मोहब्बतें' फैलाता है और जिनकी 'चाहत' में 'दिल पागल हो जाता' है और कभी-कभी तो आलम यह होता है कि उसके प्यार से लोगों को 'डर' भी लगने लगता है और 'अंजाम' में इंसान 'बाजीगर' बन जाता है।
जल्द होगी सिल्वर स्क्रीन पर वापसी
लंबे वक्त से फिल्मी पर्दे से दूर शाहरुख बहुत जल्द सिल्वर स्क्रीन पर वापसी करने वाले हैं, शाहरुख की फिल्म का इंतजार उनके फैंस बेसब्री से कर रहे हैं और इस बात को समझते हुए शाहरुख ने भी साफ कर दिया है कि वो जल्द ही अब बड़े पर्दे पर दिखने वाले हैं।
शाहरुख के रंग में रंगा बुर्ज खलीफा, Video देखने के लिए यहां क्लिक करें












Click it and Unblock the Notifications