सड़क हादसे में घायल हुईं शबाना आजमी की कितनी गंभीर है चोट, अस्पताल प्रशासन ने दी जानकारी

मुंबई। दिग्गज एक्ट्रेस शबाना आजमी भीषण सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। जानकारी के मुताबिक, ये हादसा मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर शनिवार को उस समय हुआ जब शबाना अपनी कार से कहीं जा रही थीं। इसी दौरान अचानक उनकी गाड़ी की टक्कर एक्सप्रेसवे पर एक ट्रक से हो गई। हादसा बेहद गंभीर था, जिसकी वजह से दिग्गज एक्ट्रेस को गंभीर चोट भी आई है। इस दौरान जाने-माने गीतकार जावेद अख्तर भी गाड़ी में मौजूद थे, गनीमत ये रही कि उन्हें चोट नहीं आई। फिलहाल शबाना को हादसे के तुरंत बाद मुंबई के एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस बीच उनको आई चोट को लेकर एमजीएम अस्पताल की ओर से अहम जानकारी दी गई है।

Recommended Video

    Shabana Azmi Road accident में बुरी तरह से घायल | वनइंडिया हिंदी
    पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे शबाना आजमी की गाड़ी का एक्सीडेंट

    पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे शबाना आजमी की गाड़ी का एक्सीडेंट

    बॉलीवुड एक्ट्रेस शबाना आजमी की कार का एक्सीडेंट शनिवार को दोपहर में हुआ, जब उनकी गाड़ी ट्रक से टकरा गई। ये एक्सीडेंट खालापुर के टोलप्लाजा के पास पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हुआ। इस हादसे में शबाना को गंभीर चोट आई है, जिसके बाद उन्हें एमजीएम अस्पताल पनवेल ले जाया गया। जानकारी के मुताबिक, दिग्गज एक्ट्रेस को नाक और मुंह में चोट आई है और उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।

    'शबाना के नाक में आईं हल्की चोट'

    'शबाना के नाक में आईं हल्की चोट'

    इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक, एमजीएम अस्पताल के अधिकारियों ने बताया, 'शबाना आजमी की नाक पर हल्की चोटें आई है। इसके अलावा उन्हें और कहीं कोई चोट नजर नहीं आई है। हालांकि, वो हादसे की वजह से अभी सदमे की स्थिति में हैं। उनका इलाज चल रहा है और उनकी हालत स्थिर है।'

    हादसे के दौरान शबाना के साथ ही थे जावेद अख्तर

    पुलिस अधिकारियों ने बताया, 'पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे पर खालापुर के पास हुए हादसे में शबाना आजमी और उनके ड्राइवर को चोट आई है। ये हादसा उस समय हुआ जब वे पुणे से मुंबई की ओर जा रहे थे, तभी उनकी गाड़ी एक्सप्रेसवे पर एक ट्रक से टकरा गई। इस दौरान कार में जावेद अख्तर भी मौजूद थे, वो सुरक्षित हैं। दोनों घायलों को एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।'

    ट्रक से टकराई शबाना की गाड़ी, बुरी तरह से हुई क्षतिग्रस्त

    ट्रक से टकराई शबाना की गाड़ी, बुरी तरह से हुई क्षतिग्रस्त

    हादसा कितना भयानक था ये हादसे के बाद शबाना आजमी की कार की स्थिति देखकर समझा जा सकता है। इसमें गाड़ी का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। वहीं ट्रक का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है। इससे पहले उनकी हादसे के बाद की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। जिसमें वो गंभीर रूप से घायल नजर आ रही हैं। वहीं अभी तक ये साफ नहीं हुआ कि आखिर उनकी गाड़ी का हादसा कैसे हुआ। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है। वहीं हादसे की खबर के बाद दिग्गज एक्ट्रेस के फैंस उनके जल्दी ठीक होने की कामना कर रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+