आसाराम के खिलाफ सीबीआई जांच नहीं होगी: सुप्रीम कोर्ट
नई दिल्ली। यौन उत्पीड़न के आरोपों का सामना कर रहे आसाराम बापू के लिए अच्छी खबर यह है कि सुप्रीम कोर्ट ने उनके खिलाफ सीबीआई जांच कराने की बात से इनकार कर दिया है। चेन्नई के एक व्यक्ति ने एक जनहित याचिका दायर की थी, जिसमें उसने मांग की थी कि आसाराम के खिलाफ लगे आरोपों की सीबीआई जांच की जाए।
इसके अलावा जस्टिस ए के पटनायक ने एक अन्य अपील भी खारिज कर दी, जिसमें मांग की गई थी कि 18 वर्ष से कम उम्र की आयु के लोगों के साथ यौन उत्पीड़न की जांच के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाई जानी चाहिए। जिसके जवाब में कोर्ट ने यह कहा कि कानून बनाना, विधायिका का काम है।

गौरतलब है कि आध्यात्मिक गुरू आसाराम पर जोधपुर आश्रम में एक नाबालिग का यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगा है। आसाराम को उनके इंदौर स्थित आश्रम से गिरफ्तार किया गया है। वह इस समय जेल में हैं।












Click it and Unblock the Notifications