Severe Heatwave Alert: दो दिन गर्मी बरपाएगी कहर, इन राज्यों के लिए अलर्ट जारी, कैसे रहेंगे हालात?

Severe Heatwave Alert: फरवरी महीने से ही उत्तर भारत समेत पूरे देश में गर्मी लगातार बढ़ती जा रहा है। राजधानी दिल्ली का अब तक का सबसे गर्म दिन शुक्रवार रहा। इस बीच, मौसम विभाग ने कई राज्यों के लिए हीटवेव की चेतावनी जारी की है। इसके अलाव पूर्वोत्तर भारत में आंधी-तूफान व बारिश की चेतावनी भी जारी की गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आंध्र प्रदेश और ओडिशा में 16 से 18 मार्च के बीच हीटवेव की अलर्ट जारी किया गया है। तो वहीं, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल, विदर्भ, उत्तरी तेलंगाना में 16 और 17 मार्च, छत्तीसगढ़ में 16, उत्तर इंटीरियर कर्नाटक में 18-20 मार्च को हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है।

Severe Heatwave Alert

आंध्र प्रदेश आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के प्रबंध निदेशक रोनांकी कुरमानाथ ने कहा, 'श्रीकाकुलम (11 मंडल), विजयनगरम (16 मंडल), पार्वतीपुरम मान्यम (13 मंडल), अल्लूरी सीताराम राजू (3 मंडल), काकीनाडा (1 मंडल) और पूर्वी गोदावरी (1 मंडल) सहित जिलों में भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है।'

इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि लू की स्थिति 185 मंडलों तक बढ़ने की संभावना है। वहीं, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में भारी गर्मी पड़ रही है। यहां अधिकतर जिलों में तापमान 40 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया है। छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग में लू जैसे हालात हैं।

वहीं, अगर उत्तर प्रदेश की बात करें तो यहां प्रयागराज, लखनऊ, आगरा, वाराणसी, गोरखपुर, कानपुर, झांसी समेत प्रदेश के 33 जिलों का अधिकतम तापमान 30.0 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंच गया है। हालांकि, पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश हुई है।

इतना ही नहीं, लद्दाख, अरुणाचल प्रदेश, असम, लक्षद्वीप, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, केरल और माहे में भी झमाझम बारिश हुई। इस बीच, मौसम विभाग ने अरुणाचल प्रदेश में 16 और 17 मार्च को तेज बारिश की आसार जताए है।

इसके अलावा, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, त्रिपुरा, मिजोरम में भी 16 और 17 मार्च को बारिश की संभावना जताई है। हालांकि, मौसम विभाग ने उत्तर पश्चिम भारत में अगले चार से पांच दिनों में भीषण गर्मी पड़ने की अलर्ट जारी किया है।

ये भी पढ़ें: Weather Forecast: दिल्ली से UP तक, बारिश ने बदला मौसम का मिजाज, जानिए क्या कहता है आज का वेदर रिपोर्ट?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+