यमुना एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा: हिमाचल से आगरा घूमने आ रहे छात्रों की बस पलटी, 1 की मौत, 45 घायल
हिमाचल से आगरा घूमने आ रहे छात्रों की बस पलटी, कई जख्मी
नई दिल्ली। आगरा के नजदीक यमुना एक्सप्रेस हाइवे पर स्कूली बच्चों को लेकर जा रही बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि 45 जख्मी हो गए हैं। हादसे में पांच छात्रों की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। शुक्रवार को ये बस हिमाचल से छात्रों को लेकर आगरा जा रही थी। छात्र आगरा में घूमने जा रहे थे। आगरा के करीब ये हादसा तब हुआ जब यमुना एक्सप्रेस वे पर दौड़ रही बस का टायर फट गया। तेज गति के चलते टायर फटने पर बस अनियंत्रित हो गई और हादसे का शिकार हो गई। दुर्घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल छात्रों को अस्पताल पहुंचाया।

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बस हादसे पर दुख जताया है। सीएम ऑफिस यूपी के ट्विटर अकाउंट से हादसे को लेकर किए गए ट्वीट में कहा गया है कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने आगरा में हुई बस दुर्घटना पर दुख व्यक्त करते हुए घायल बच्चों के इलाज के लिए हर संभव मदद के निर्देश दिए हैं। डीएम और एसपी ने अस्पताल पहुंचकर घायल बच्चों का हालचाल लिया है और गंभीर घायलों को मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।













Click it and Unblock the Notifications